Top Gainers & Losers: 3 दिन बाद बाजार में तेजी लौटी, 5 स्टॉक्स ने लगाई 17% तक छलांग

Top Gainers & Losers: शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त में बंद हुआ है। निफ्टी पर आईटी शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी ​आई

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 16:17
Story continues below Advertisement
3 दिन की गिरावट के बाद 5 मार्च को शेयर बाजार हरे निशान में आ गया। सेंसेक्स 899.71 अंक चढ़कर 80,015.90 पर और निफ्टी 285.40 अंक चढ़कर 24,765.90 पर बंद हुआ। आइए जानते हैं आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स के बारे में...

LT Foods | मौजूदा भाव ₹431.95 (+17.36%): शेयर में 6 दिन बाद तेजी आई है। ऐसा जबरदस्त खरीद के चलते हुआ। खरीद बढ़ने की अलग से कोई खास वजह सामने नहीं आई है।

Mazagon Dock Shipbuilders | मौजूदा भाव ₹2351.95 (+8.57%): भारतीय नौसेना लगभग 99,000 करोड़ रुपये के सौदे को फाइनल कर सकती है। इसके तहत जर्मन कंपनी थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स से 6 पनडुब्बियां खरीदी जाएंगी। इनका निर्माण मुंबई में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स द्वारा किए जाने की संभावना है।

Data Patterns (India) | मौजूदा भाव ₹3360.10 (+7.59%): मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैल्यू बाइंग के चलते डिफेंस स्टॉक्स में ​तेजी दिखी। दिन में डेटा पैटर्न्स का शेयर BSE पर ₹3416.10 के हाई तक गया।

National Aluminium Company | मौजूदा भाव ₹395.75 (+5.93%): मध्यपूर्व में लड़ाई की वजह से सप्लाई में आई रुकावट के चलते एल्युमीनियम की कीमतें चढ़ी हैं।

BSE | मौजूदा भाव ₹2771 (+5.49%): एक्सचेंज को BSE सेंसेक्स नेक्स्ट 30 इंडेक्स पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करने के लिए SEBI से मंजूरी मिल गई है।

Netweb Technologies India | मौजूदा भाव ₹3250.60 (-6.02%): बिकवाली के भारी दबाव में शेयर दिन में BSE पर ₹3128.90 के लो तक गया। बाद में यह थोड़ा संभला।

Gujarat Gas | मौजूदा भाव ₹399.25 (-4.62%): मिडिल ईस्ट संकट के कारण आर-एलएनजी गैस की भारी कमी हो गई है। इसे देखते हुए कंपनी ने औद्योगिक ग्राहकों को फोर्स मेज्योर नोटिस जारी किया है। इसके तहत तय गैस सप्लाई में 6 मार्च 2026 से कटौती की जाएगी।

Sagility | मौजूदा भाव ₹39.77 (-3.77%): शेयर दिन में BSE पर ₹39.24 के लो तक गया। बाद में मामूली तौर पर संभला।

Awfis Space Solutions | मौजूदा भाव ₹263.65 (-3.64%): शेयर लगातार 7वें कारोबारी सत्र में टूटा। बिकवाली के भारी दबाव की वजह से दिन में BSE पर ₹260.25 के लो तक गया।

Story continues below Advertisement

Bajaj Hindusthan Sugar | मौजूदा भाव ₹16.90 (-2.99%): शेयर में बिकवाली के जबरदस्त दबाव से कीमत नीचे आई।