Get App

शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच Glenmark Pharma समेत 5 शेयर चमके, टॉप 5 लूजर्स में कौन रहा शामिल

सेंसेक्स गुरुवार को 345.80 अंक गिरकर 83,190.28 और निफ्टी 120.85 अंक गिरकर 25,355.25 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 221.06 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Jul 11, 2025 पर 17:32
शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच Glenmark Pharma समेत 5 शेयर चमके, टॉप 5 लूजर्स में कौन रहा शामिल

Soma Textiles & Industries Ltd । मौजूदा भाव: ₹64.81 (+20.00%): इस शेयर में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगा। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप ने अपनी हिस्सेदारी बेचने के​ लिए 9 जुलाई को Roadway Solutions India Infra Limited, अमीत हरजिंदर गढोके और तेजा रानाडे गढोके के साथ एक शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है। इसके तहत बायर्स, कंपनी में 2,47,68,058 या 2.47 करोड़ फुली पेड अप इक्विटी शेयर खरीदेंगे। ये शेयर कंपनी की 74.98% प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। डील 87,67,42,526 रुपये यानि 87.67 करोड़ रुपये की होगी। इसके बाद बायर्स, पब्लिक शेयरहोल्डर्स से 25.02 प्रतिशत हिस्सा या 82.65 लाख शेयर खरीदने के लिए ओपन ऑफर की पेशकश करेंगे। डील और ओपन ऑफर कंप्लीट होने के बाद बायर्स के पास Soma Textiles का पूरा कंट्रोल आ जाएगा।

Enviro Infra Engineers Ltd | मौजूदा भाव: ₹275.10 (+12.19%): कंपनी ने हाल ही में AltoraPro Infrastructure के साथ एक जॉइंट वेंचर में महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से 395 करोड़ रुपये का एक प्रोजेक्ट हासिल किया है। शेयर दिन में 284 रुपये के हाई तक गया।

Glenmark Pharmaceuticals Ltd | मौजूदा भाव: ₹2181.55 (+14.51%): कंपनी ने घोषणा की है कि इसकी ​सब्सिडियरी ने इनवेस्टिगेशनल एसेट ISB 2001 के लिए न्यूयॉर्क की AbbVie के साथ एक एक्सक्लूसिव ग्लोबल लाइसेंसिंग डील की है। ISB 2001 एक प्रकार के कैंसर से पीड़ित रोगियों के लिए है और अभी क्लीनिकल ट्रायल्स के पहले चरण में है। दिन में ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर ने 52 वीक का फ्रेश हाई 2286.15 रुपये क्रिएट किया।

Religare Enterprises Ltd | मौजूदा भाव: ₹270.45 (+8.18%): दिन में इस शेयर ने पिछले बंद भाव से 10 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखी और बीएसई पर कीमत 275.95 रुपये के हाई तक गई। बाद में यह 8 प्रतिशत की तेजी के साथ सेटल हुआ। कंपनी प्रिफरेंशियल बेसिस पर सिक्योरिटीज को जारी कर फंड जुटाना चाहती है। प्रपोजल पर विचार करने और मंजूरी के लिए कंपनी का बोर्ड 11 जुलाई को मीटिंग कर रहा है।

Netweb Technologies India Ltd | मौजूदा भाव: ₹1948.50 (+7.46%): खरीद बढ़ने से यह शेयर दिन में पिछले बंद भाव से 9.6 प्रतिशत तक उछला और बीएसई पर 1989 रुपये के हाई तक गया। 3 महीनों में शेयर 33 प्रतिशत की तेजी देख चुका है।

PC Jeweller Ltd | मौजूदा भाव: ₹17.35 (-7.42%): एक दिन पहले कंपनी ने कहा था कि वह प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए 9,72,22,222 फुली कनवर्टिबल वॉरंट जारी करेगी। इसके जरिए कंपनी 174,99,99,996 रुपये जुटाएगी। ​इस घोषणा के बावजूद कंपनी के शेयर में गिरावट दिखी।

DCM Ltd । मौजूदा भाव: ₹117.65 (-7.22%): इस कंपनी के शेयर में शुक्रवार को बिकवाली का भारी दबाव रहा। दिन में बीएसई पर कीमत पिछले बंद भाव से 8.4 प्रतिशत तक टूटकर 116.05 रुपये के लो तक चली गई। बाद में शेयर थोड़ा संभला और 7 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ।

IREDA | मौजूदा भाव: ₹160 (-5.69%): एक दिन पहले सरकारी कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी ने अप्रैल-जून 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 35.7 प्रतिशत गिरकर 247 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि ब्याज से इनकम 29% बढ़कर 1,909 करोड़ रुपये हो गई। मुनाफा घटने से शेयर में बिकवाली का दबाव रहा।

Sterlite Technologies Ltd | मौजूदा भाव: ₹102.95 (-5.16%): शेयर दिन में बीएसई पर 102.40 रुपये के लो तक गया। बाद में थोड़ा संभला। शेयर में गिरावट की कोई बड़ी वजह नहीं है। 3 महीनों में यह लगभग 70 प्रतिशत मजबूत हुआ है। 

Metropolis Healthcare Ltd | मौजूदा भाव: ₹1883.50 (-4.61%): इस शेयर में दो दिन से बिकवाली हो रही है। 11 जुलाई को दिन में कीमत बीएसई पर पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत तक टूटकर 1873.50 रुपये के लो तक गई। बाद में शेयर थोड़ा संभलकर बंद हुआ। (सभी भाव BSE से लिए गए हैं।)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें