20 मार्च को शेयर बाजार बढ़त में बंद हुए। सेंसेक्स 325.72 अंक उछलकर 74,532.96 पर और निफ्टी 112.35 अंक चढ़कर 23,114.50 पर सेटल हुआ।
निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्सेज में से ज्यादातर हरे निशान में हैं। आइए जानते हैं आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन से शेयर रहे...
Websol Energy System | मौजूदा भाव ₹74.61 (+19.99%): शेयर मार्केट में तेजी के बीच खरीद बढ़ने से शेयर में उछाल रहा और अपर सर्किट लगा। खरीद बढ़ने की अलग से कोई खास वजह नहीं है।
Brainbees Solutions | मौजूदा भाव ₹251.55 (+19.99%): फर्स्टक्राय की पेरेंट कंपनी के शेयर में भी जबरदस्त खरीद देखी गई। इसमें भी अपर सर्किट लगा।
IXIGO | मौजूदा भाव ₹173.15 (+7.65%): जबरदस्त खरीद से दिन में इस शेयर की कीमत BSE पर ₹182 के हाई तक गई। बाद में शेयर थोड़ा नीचे आया।
HPCL | मौजूदा भाव ₹336.25 (+3.53%): कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के शेयर उछले। HPCL भी इससे अछूती नहीं रही।
Vodafone Idea | मौजूदा भाव ₹9.35 (+4.59%): TRAI के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2026 में कंपनी ने 4,11,337 मोबाइल ग्राहक गंवाए, जिससे कुल यूजर बेस घटकर 19.83 करोड़ रह गया। दिसंबर 2025 में कंपनी ने 9,40,731 ग्राहक गंवाए थे। इस तरह ग्राहकों में गिरावट की रफ्तार लगभग आधी हो गई है।
ACME Solar Holdings | मौजूदा भाव ₹246 (-5.95%): शेयर दिन में BSE पर ₹244.15 के लो तक गया। बाद में थोड़ा संभला।
JSW Holdings | मौजूदा भाव ₹15180.20 (-5.14%): बिकवाली के भारी दबाव के चलते दिन में शेयर BSE पर ₹14615 के लो तक गया।
Petronet LNG | मौजूदा भाव ₹257.60 (-5.08%): नोमुरा के मुताबिक, पश्चिम एशिया संकट से कंपनी के नियर टर्म वॉल्यूम पर बुरा असर पड़ सकता है। ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस घटा दिया है। ईरान ने QatarEnergy के रास लाफान इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स पर हमले किए हैं। हालांकि भारत के लिए बनीं LNG ट्रेनें क्षतिग्रस्त नहीं हुईं।
Story continues below Advertisement
MCX | मौजूदा भाव ₹2414.85 (-4.51%): शेयर में दिन में BSE पर ₹2397.05 के लो तक गया। NSE द्वारा 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स लॉन्च करने की घोषणा के बाद से MCX के शेयरों पर लगातार दबाव है। इस कदम से कमोडिटीज सेगमेंट में मुकाबला और तेज होने का अनुमान है।
HDFC Bank | मौजूदा भाव ₹780.45 (-2.41%): पार्ट टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद शेयर में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई।