भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते भले ही कमजोरी का माहौल रहा हो, लेकिन कुछ चुनिंदा शेयरों ने इस गिरावट के बीच भी शानदार प्रदर्शन किया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते बाजार पर दबाव बना रहा।
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 2 अप्रैल को बेंचमार्क इंडेक्स लगातार छठे हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी इस हफ्ते 2.5% यानी 593.35 अंक गिरकर 22,713.10 पर बंद हुआ। वहीं बीएसई सेंसेक्स 2.6% यानी 1,953.90 अंक टूटकर 73,319.55 के स्तर पर आ गया।
इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना रहा। निवेशकों को एक तरफ ग्लोबल संकेतों से थोड़ी राहत मिली, वहीं दूसरी ओर क्रूड ऑयल की ऊंची कीमतों और कमजोर रुपये ने सेंटीमेंट पर दबाव बनाए रखा।
इसके अलावा, इस हफ्ते ट्रेडिंग सेशन भी कम रहे। शुक्रवार 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण बाजार बंद रहा, जबकि इससे पहले मंगलवार को महावीर जयंती के चलते भी बाजार में छुट्टी रही। इन तमाम दबावों के बावजूद कुछ शेयरों ने शानदार रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया।
1. कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम (Confidence Petroleum)
यह इस हफ्ते का सबसे अधिक चढ़ने वाला शेयर है। ट्रेंडलाइन के आंकडों के मुताबिक, इस कारोबारी हफ्ते इस शेयर ने 51.2% का रिटर्न दिया। गुरुवार 2 अप्रैल को यह शेयर 19 फीसदी की तेजी के साथ 8.36 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। फिलहाल यह स्टॉक अपने 52-हफ्तों के लो से 86.71 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम का मार्केट कैपिटलाइजेशन फिलहाल करीब 1,740.6 करोड़ रुपये है। यह कंपनी ऑयल मार्केटिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन इंडस्ट्री में कारोबार करती है।
2. गणेश इकोस्फीयर (Ganesha Ecosphere)
टेक्सटाइल इंडस्ट्री की इस कंपनी ने बीते हफ्ते निवेशकों को 44.8 का रिटर्न दिया है। गुरुवार 2 अप्रैल को यह शेयर 8.60 फीसदी की तेजी के साथ 1,110.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। फिलहाल यह शेयर अपने 52-वीक हाई से कीरब 36.28 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। इसका मौजूदा मार्केट कैप 2,974.8 करोड़ रुपये है।
3. आरपीएसजी वेंचर्स (RPSG Ventures)
बीते हफ्ते इस शेयर ने निवेशकों को 41.7 फीसदी का रिटर्न दिया। आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप का यह शेयर गुरुवार 2 अप्रैल को 7.85 फीसदी की बढ़त के साथ 1,021.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। शेयर ने अपना नया 52-वीक हाई भी इसी दिन छुआ। इसका मौजूदा मार्केट कैप 3.378.8 करोड़ रुपये है।
4. पुष्पा ज्वैलर्स (Pushpa Jewellers)
जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री का यह शेयर बीते हफ्ते 34.7% चढ़ा है। गुरुवार को इसके शेयर 3.18 फीसदी की तेजी के साथ 123.30 रुपये के स्तर पर बंद हुए। यह एक बेहद छोटी कंपनी है, जिसका मौजूदा मार्केट कैप 298.7 करोड़ रुपये है।
5. नियोजिन फिनटेक (Niyogin Fintech)
बीते हफ्ते इस शेयर ने निवेशकों को 31.2% का दमदार रिटर्न दिया। गुरुवार को यह शेयर 4.15 फीसदी की तेजी के साथ 44.39 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। फिलहाल यह शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 46 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। यह एक स्मॉलकैप कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 492.7 करोड़ रुपये है। सभी आंकड़े ट्रेंडलाइन से लिए गए हैं।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।
Story continues below Advertisement