
Maruti Suzuki
भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जनवरी 2023 में बिक्री के मामले में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है। जनवरी 2023 में इस कंपनी की बिक्री में 14.3 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया था। इस दौरान कंपनी की 1,47,348 कारें बिकीं थीं। वहीं जनवरी 2022 में कंपनी की कुल 1,28,924 गाड़ियां बिकी थीं।
Tata Motors
अगर सालाना आधार की बात की जाए तो टाटा मोटर्स ने 17.7 फीसदी की वृद्धि दर दर्ज की है। जनवरी 2023 में टाटा मोटर्स ने 47,990 कारों की बिक्री की थी। जबकि पिछले साल समान अवधि में इस कंपनी ने 40,780 गाड़ियां बेची थीं।
Mahindra And Mahindra
सालाना आधार पर महिंद्रा की बिक्री में 66.4 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। इस कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में बोलेरो का नाम लिस्ट में टॉप पर है। इसके बाद स्कॉर्पियो का नंबर आता है। जनवरी 2023 में इस कंपनी ने कुल 33,040 गाड़ियां बेंची हैं। जबकि पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 19,860 गाड़ियों का था।
Hyundai
साउथ कोरियन कंपनी हुंडई ने साल 2023 में सालाना आधार पर 13.8 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। जनवरी 2023 में हुंडई ने टाटा से भी ज्यादा गाड़ियां बेची हैं। हुंडई ने जनवरी 2023 में टाटा के मुकाबले 2,116 गाड़ियां ज्यादा बेंची हैं। इस कंपनी की जनवरी में कुल 50,106 गाड़ियां बिकीं हैं। वहीं जनवरी 2022 की बात करें तो यह आंकड़ा 44,022 कारों का था।
Kia
हुंडई मोटर्स की सिस्टर कंपनी किआ मोटर्स भी कार बिक्री के मामले में टॉप 5 की लिस्ट में शामिल है। जनवरी 2023 में किआ मोटर्स ने 48.2 फीसदी के इजाफे के साथ 28,634 कारों की बिक्री की थी। वहीं अगर जनवरी 2022 की बात करें तो यह आंकड़ा 19,319 गाड़ियों का था।