Get App

10 लाख से कम के बजट में आती है ये टॉप SUV कारें, कीमत और परफॉर्मेंस दोनों में हैं शानदार

भारत में ज्यादातर लोग SUV कारों को खरीदना ही पसंद करते हैं। एसयूवी कारों में लोगों को शानदार परफॉर्मेंस और ज्यादा जगह का बेनिफिट मिलता है। जिस वजह से कई सारे लोग एसयूवी कारों को ही खरीदना चाहते हैं। हालांकि कई बार एसयूवी कारों को खरीदते वक्त सबसे बड़ी दिक्कत इसकी महंगी कीमत की आती है। ऐसे में आइये देखते हैं ऐसी एसयूवी कारों की लिस्ट जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है।

Curated By: Abhishek Nandan
अपडेटेड Apr 04, 2023 पर 20:40
10 लाख से कम के बजट में आती है ये टॉप SUV कारें, कीमत और परफॉर्मेंस दोनों में हैं शानदार

मारुति सुजुकी ब्रेजा
मारुति सुजुकी की ब्रेजा कार भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल है। इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में इस कार की काफी बंपर डिमांड है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि यह कार काफी कम बजट में आपको कई सारी मॉडर्न और शानदार फैसेल्टी ऑफर करती है। मारुति सुजुकी ब्रेजा में आपको एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, पावर स्टीयरिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ड्रायवर एयरबैग, पैसेंजर एयरबैग, फ्रंट फॉग लाइट, पावर विंडो फ्रंट, अलॉय व्हील और एयर कंडीशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस कार की शुरुआती कीमत 8.19 लाख रुपये है।

महिंद्रा बोलेरो
महिंद्रा बोलेरो भारत की सबसे ज्यादा फेमस कारों में हैं। छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में इस कार की डिमांड काफी ज्यादा है। इस कार की शुरुआती कीमत 9.53 लाख रुपये है। इस कार में आपको पावर स्टीयरिंग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, व्हील कवर, एयर कंडीशनस पैसेंजर एयरबैग, फ्रंट फॉग लाइट्स और पावर विंडो जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

किआ सोनेट
किआ सोनेट कार खरीदने वालों के बीच काफी तेजी से पॉपुलर हो रही है। ग्राहकों के बीच इस कार की खूब डिमांड देखने को मिल रही है। इस कार की शुरुआती कीमत 7.69 लाख रुपये है। किआ सोनेट में ग्राहकों को फ्रंट फॉग लाइट, पैसेंजर एयरबैग, एयर कंडीशन, पावर विंडो फ्रंट, अलॉय व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ड्रायवर एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

टाटा नेक्सन
टाटा नेक्सन बजट में एसयूवी कार खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। इस कार की शुरुआती कीमत 7.80 लाख रुपये है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें आपको काफी शानदार माइलेज का फायदा मिलता है। इस कार में 1497 सीसी का दमदार इंजन मिलता है। इसके अलावा टाटा नेक्सन में पैसेंजर एयरबैग, फ्रंट फॉग लाइट, पावर स्टीयरिंग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ड्रायवर एयरबैग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एलॉय व्हील और पावर विंडो फ्रंट जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस कार में आपको 1 लीटर पेट्रेल में 17 KM तक माइलेज मिलता है।

हुंडई वेन्यू
हुंडई वेन्यू भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कारों में से एक है। इस कार की शुरुआती कीमत 7.68 लाख रुपये है। हुंडई ने इस कार को कई सारे शानदार फीचर्स से लैस किया है। इस कार में आपको पावर स्टीयरिंग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ड्रायवर एयरबैग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, अलॉय व्हील, पावर विंडो फ्रंट, एयर कंडीशन, पैसेंजर एयरबैग और फ्रंट फॉग लाइट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें