Get App

Realme C55 भारत में लॉन्च! मिलेंगे iPhone 14 Pro जैसे धांसू फीचर्स, जानें कीमत सहित पूरी डिटेल्स

Realme C55 First Look: इलेक्ट्रॉनिक कंपनी रियलमी (Realme) ने अपने Realme C55 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme C55 स्मार्टफोन को भारत में 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। Realme C55 में खास बात ये है कि कंपनी ने इस डिवाइस में डायनामिक आइलैंड नॉच (Dynamic Island Notch) फीचर को पेश करने की कोशिश की है। फोन में एक मिनी-कैप्सूल भी है, जो कि iPhone के डायनामिक आइलैंड फीचर के जैसा है। मिनी कैप्सूल के साथ आने वाला ये फोन बैटरी स्टेटस, डेटा यूसेज और स्टेप्स काउंट्स को शो करेगा

Curated By: Akhilesh
अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 19:15
Realme C55 भारत में लॉन्च! मिलेंगे iPhone 14 Pro जैसे धांसू फीचर्स, जानें कीमत सहित पूरी डिटेल्स

Realme C55 First Look: रियलमी के नए फोन में खास बात ये है कि कंपनी ने डिवाइस में Dynamic Island notch फीचर को पेश करने की कोशिश की है। इसमें 6.72-इंच का 90Hz डिस्प्ले मिलेगा, जो फुल HD+ रिज़ॉल्यूशन से लैस है। यह 8GB तक रैम के साथ MediaTek Helio G88 4G चिपसेट से लैस है।

Realme C55 First Look: Realme C55 में 2MP सेंसर के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित Realme UI 4.0 वर्जन पर चलता है। Realme ने 33W चार्जिंग स्पीड के लिए सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी है।

Realme C55 First Look: इसमें 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने कई ऐसे फीचर्स दिए हैं जो बजट के हिसाब से काफी अपग्रेडेड हैं। इस फोन में 16 GB तक की डायनेमिक रैम दी गई है।

Realme C55 First Look: Realme C55 स्मार्टफोन सनशॉवर और रेनी नाइट कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है। रियलमी ने ICICI बैंक और HDFC बैंक के साथ शॉपिगं करने पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है।

Realme C55 First Look: Realme C55 के 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। जबकि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।

Realme C55 First Look: Realme C55 को realme.com और Flipkart पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह 27 मार्च तक प्री-ऑर्डर पर रहेगा। इसके साथ बैंग ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिसमें कंपनी की वेबसाइट पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट और Flipkart पर एक्सचेंज के साथ 1,000 रुपये का डिस्काउंट शामिल है।

Realme C55 First Look: स्मार्टफोन Realme C55 7.89 मिमी पतला है। इसका वजन सिर्फ 189.5 ग्राम है। इस धांसू स्मार्टफोन के डिजाइन में पॉलीकार्बोनेट से बना है। इसमें मैट-फिनिश फ्रेम दिया गया है। यह ड्यूल टोन फिनिश के साथ लॉन्च हुआ है।

Akhilesh

First Published: Mar 21, 2023 7:15 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें