जंगली अफीम के फूलों से गुलजार हो उठीं कैलिफोर्निया की पहाड़ियां, देखें तस्वीरें

अमेरिका में कैलिफोर्निया की पहाड़ियों को इन दिनों नांरगी, पीले, बैंगनी और सफेद रंग की फूलों के चादर ने ढक लिया है। खासबात ये है कि ये फूल जंगली अफीम यानी पॉपी (Poppy) के हैं। इन फूलों को कैलिफोर्निया पॉपी (California Poppy) भी कहा जाता है

अपडेटेड Apr 17, 2023 पर 22:56
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिका में कैलिफोर्निया की पहाड़ियों को इन दिनों नांरगी, पीले, बैंगनी और सफेद रंग की फूलों के चादर ने ढक लिया है। खासबात ये है कि ये फूल जंगली अफीम यानी पॉपी (Poppy) के हैं। इन फूलों को कैलिफोर्निया पॉपी (California Poppy) भी कहा जाता है। सर्दियों के दौरान हुई बारिश के चलते कई सालों बाद कैलिफोर्निया की पहाड़ियों में इतनी बड़ी संख्या में पॉपी फूल खिले हैं।

इन पॉपी फूलों को देखने के लिए आसपास से बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। ये फूलों का सीजन करीब एक महीना तक चलेगा। (चित्र: रॉयटर्स)

पॉपी और अन्य जंगली फूलों के एक मैदान में लोगों के चलने और तस्वीरें लेने का एक हवाई दृश्य। (चित्र: रॉयटर्स)

कैलिफोर्निया के लैंकेस्टर में एंटेलोप वैली में स्थित एक पॉपी के खेत दौड़ता हुआ बच्चा। (चित्र: रॉयटर्स)

पहाड़ी को पूरी तरह रंग-बिरंगे फूलों की चादर ने ढक लिया है। सर्दियों में भारी बारिश के चलते करीब 4 साल बाद इतनी भारी संख्या में पॉपी फूल खिले हैं। (चित्र: रॉयटर्स)

दक्षिणी कैलिफोर्निया की एल्सिनोर झील के पास स्थित पहाड़ियों पर गुलजार जंगली पॉपी फूलों का एक दृश्य। (चित्र: रॉयटर्स)

कैलिफोर्निया, अमेरिका का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। हाल में इस राज्य ने कई तूफानों का सामना किया है, जिससे यहां लगभग रिकॉर्ड बारिश हुई। (चित्र: रॉयटर्स)

कैलिफोर्निया में कई बार सालों तक बारिश नहीं होता है और लोग उमस से परेशान रहते हैं। हालांकि इस साल जैसे बारिश से भरा सर्दियों वाला मौसम बिता, प्रकृति ने रंग-बिरंगे फूलों के साथ वंसत के मौसम का स्वागत किया है। (चित्र: रॉयटर्स)

कैलिफोर्निया के लैंकेस्टर में एंटेलोप वैली के पास एक मैदान में भारी संख्या में पॉपी फूल खिले हैं। (चित्र: रॉयटर्स)

अमेरिका में कैलिफोर्निया की पहाड़ियों को इन दिनों नांरगी, पीले, बैंगनी और सफेद रंग की फूलों के चादर ने ढक लिया है। खासबात ये है कि ये फूल जंगली अफीम यानी पॉपी (Poppy) के हैं। इन फूलों को कैलिफोर्निया पॉपी (California Poppy) भी कहा जाता है। सर्दियों के दौरान हुई बारिश के चलते कई सालों बाद कैलिफोर्निया की पहाड़ियों में इतनी बड़ी संख्या में पॉपी फूल खिले हैं।

Story continues below Advertisement

कैलिफोर्निया के लैंकेस्टर में एंटेलोप वैली में स्थित पॉपी रिजर्व के पास पोपी के एक मैदान में तस्वीरें लेते लोग। (चित्र: रॉयटर्स)

यहां आसपास ग्रामीण इलाका है, जहां साल भर बारिश काफी कम होती है। बाकी दिन यहां की जमीन का रंग भूरा रहता है। हालांकि अब ये फूलों की कालीन में बदल गए है जिसे अंतरिक्ष से देखा जा सकता है। (चित्र: रॉयटर्स)