Lunar Eclipse 2022: साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के हुए दर्शन, दुनिया भर में नजर आया खूबसूरत नजारा, देखें तस्‍वीरें

Lunar Eclipse 2022: आज यानी मंगलवार (8 नवंबर, 2022) को साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) लगा है। चंद्रोदय के समय ग्रहण भारत के सभी स्थानों से दिखाई दिया। भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ये पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखा। भारत के अलावा ये पूर्ण चंद्र ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तर अमेरिका, उत्तरी-पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर, प्रशांत महासागर सहित दुनिया के अधिकांश क्षेत्रों में भी दिखा।

अपडेटेड Nov 08, 2022 पर 19:05
Story continues below Advertisement
Lunar Eclipse 2022: भारत में यह चंद्र ग्रहण मंगलवार शाम 6 बजकर 20 मिनट तक था। भारत में कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और इटानगर में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखा, जबकि शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई दिया। यह इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण था। अगला पूर्ण चंद्रग्रहण 3 साल बाद लगेगा। (फोटो- @SPACEdotcom)

Lunar Eclipse 2022: नासा ने लिखा है ग्रहण के दौरान चांद हल्‍का होने लगता है, लेकिन इसके बाद भी काफी आकर्षक नजर आता है। ग्रहण 4 बजकर 9 मिनट पर अपने चरम पर था। यह वह समय होता है जब चांद धरती की छाया से होकर गुजरता है। ये लाल चंद्रमा की तस्वीर न्यूयॉर्क शहर की है। (फोटो- @GaryHershorn)

Lunar Eclipse 2022: भारत सहित दुनियाभर में लोगों ने साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा। ये खूबसूरत तस्वीर आस्ट्रेलिया के एल्बरी वोडोंगा (Albury Wodonga) की है। (फोटो- @nescanner)

Lunar Eclipse 2022: भारत में अगला चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लगेगा, जो कि आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा की ये तस्वीर जापान के टोक्यो (Tokyo) की है। (फोटो- @travelformotion)

Lunar Eclipse 2022: ग्वाटेमाला के विला नुएवा (Villa Nueva in Guatemala) में पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा ऐसे दिखाई दिया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा।

Lunar Eclipse 2022: पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान धुंध भरे मौसम के बावजूद लोग ब्लड मून को देख पाए। यह तस्वीर फिलीपींस के क्वेजोन सिटी (Quezon City) की है। (फोटो- @PhilippineSta)

Lunar Eclipse 2022: मंगलवार तड़के वेनेजुएला (Venezuela) के काराकस में स्थित एक सार्वजनिक चौक पर चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढंकती हुई नजर आई।