France Protests: फ्रांस में पेंशन सुधार के विरोध में रिकॉर्ड 35 लाख लोगों ने किया प्रदर्शन, जानें क्यों हिंसा की आग में जल रहा पेरिस

France Pension Bill Protests: फ्रांस में रिटायरमेंट पेंशन मिलने की उम्र दो साल बढ़ाने को लेकर देशभर में पिछले तीन महीने से हिंसक विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच गुरुवार (23 मार्च) को पेंशन सुधार कानून को लेकर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। राजधानी पेरिस (Protests in Paris) सहित पूरे फ्रांस में करीब 35 लाख से अधिक लोगों पेंशन सुधार के विरोध में हुए प्रदर्शनों में शामिल हुए

अपडेटेड Mar 24, 2023 पर 19:18
Story continues below Advertisement
France Pension Bill Protests: संसद में सरकार द्वारा बिना मतदान के रिटायरमेंट की आयु दो साल बढाकर 64 वर्ष करने का प्रावधान करने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। राष्‍ट्रपति मैक्रॉ ने बुधवार को कहा था कि देशभर में विरोध के बावजूद यह कानून इस साल के अंत तक लागू हो जाएगा।
France Pension Bill Protests: संसद में सरकार द्वारा बिना मतदान के रिटायरमेंट की आयु दो साल बढाकर 64 वर्ष करने का प्रावधान करने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। राष्‍ट्रपति मैक्रॉ ने बुधवार को कहा था कि देशभर में विरोध के बावजूद यह कानून इस साल के अंत तक लागू हो जाएगा।

France Pension Bill Protests: फ्रांस के गृह मंत्रालय के अनुसार, पूरे देश में पेंशन सुधार के खिलाफ गुरुवार को हुए प्रदर्शनों में 10 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। दूसरी तरफ यूनियनों का कहना है कि 30 लाख से अधिक लोगों ने इन प्रदर्शनों में शामिल हुए है।

France Pension Bill Protests: गृह मंत्रालय ने बताया 10 लाख 89 हजार प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को फ्रांस में सड़कों पर प्रदर्शन किया, जो कि 15 मार्च को किए गए प्रदर्शन से दोगुना है। हालांकि, यह 19, 31 जनवरी और 7 मार्च को प्रदर्शनों की तुलना में कम था।

France Pension Bill Protests: फ्रांसीसी अखबार मोंडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदर्शनकारियों की संख्या करीब 12 लाख थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस के सबसे बड़ी यूनियन ने बताया कि पूरे देश में रिकार्ड 35 लाख लोगों ने विरोध प्रदर्शनों भाग लिया।

France Pension Bill Protests: पुलिस के अनुसार, पेरिस में करीब 1 लाख 20 हजार लोगों और यूनियनों के अनुसार 8 लाख लोग एकत्रित हुए। रिपोर्ट के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के दौरान फ्रांस की राजधानी में काले गुट के कट्टरपंथियों और पुलिस अधिकारियों के बीच झड़पें हुईं।

France Pension Bill Protests: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया, घटनास्थल पर वाटर कैनन भी देखा गया। मध्‍य पेरिस में प्रदर्शन लगभग शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने दुकानों की खिडकियां तोड दीं और ब्रोड्यूक्‍स टाउन हॉल में आग लगा दी गई।

France Pension Bill Protests: गृह मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार शाम तक पूरे देश में 80 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान करीब 120 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।

France Pension Bill Protests: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रांस की प्रमुख यूनियनों ने पेंशन सुधार के विरोध में 28 मार्च को 10वां राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की हैं।

France Pension Bill Protests: प्रदर्शन के बाद फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने ट्वीट कर कहा कि आज हमने जो हिंसा और क्षति देखी वह अस्वीकार्य है। मैं पुलिस और इमरजेंसी सर्विस का आभारी हूं, जिन्होंने स्थिति को नियंत्रण में रखा।

France Pension Bill Protests: गुरुवार को देशभर में हुए व्यापक प्रदर्शन के कारण मची तबाही सड़कों पर शुक्रवार को भी नजर आई। पेरिस में और आसपास से 450 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।

Story continues below Advertisement