Get App

G20 Summit 2022: जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली पहुंचे दुनियाभर के नेता, देखें तस्वीरें

G20 Summit 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इंडोनेशिया के बाली (Bali) में 15 नवंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत (India) से रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी के अलाावा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden), चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping), ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) समेत दुनिया के कई नेता इंडोनेशिया के बाली शहर में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए इकट्ठा हो रहे हैं

Curated By: Akhilesh
अपडेटेड Nov 14, 2022 पर 19:23
G20 Summit 2022: जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली पहुंचे दुनियाभर के नेता, देखें तस्वीरें

G20 Summit 2022: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, मेक्सिको और ब्राजील के नेताओं को छोड़कर दुनिया के प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेता इस शिखर सम्मेलन के लिए बाली में जुट रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) आज यानी 14 नवंबर को इंडोनेशिया के बाली में पहुंचे।

G20 Summit 2022: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस (Anthony Albanese) भी 14 नवंबर को बाली पहुंचे, जहां वह 15-16 नवंबर को होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जल्द ही पहुंचे वाले हैं।

G20 Summit 2022: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) 14 नवंबर को ग्रुप ऑफ 20 (G-20) शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशियाई द्वीप बाली पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को बाली में G20 शिखर सम्मेलन से पहले मुलाकात भी की।

G20 Summit 2022: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) का 14 नवंबर को बाली के नगुरा राय इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Ngurah Rai International airport) पर जोरदार स्वागत किया गया।

G20 Summit 2022: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान 14 नवंबर को बाली के इंडोनेशियाई रिसॉर्ट द्वीप पर स्थित देनपसार में नगुरा राय इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Ngurah Rai International airport) पर G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्लेन से उतरने के बाद अधिकारियों से हाथ मिलाते हुए।

G20 Summit 2022: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन (Tayyip Erdogan) और उनकी पत्नी एमिन एर्दोगन (Emine Erdogan) 14 नवंबर को बाली के नगुरा राय इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Ngurah Rai International airport) पर G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने ले लिए प्लेन से उतरते हुए।

G20 Summit 2022: जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) 13 नवंबर को ही बाली पहुंच गए, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

G20 Summit 2022: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल (Yoon Suk-yeol) भी 13 नवंबर को ही बाली के इंडोनेशिया रिज़ॉर्ट द्वीप पर पहुंच गए, जहां वह G-20 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

G20 Summit 2022: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) 13 नवंबर को दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के शिखर सम्मेलन और चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक के लिए इंडोनेशिया के बाली पहुंचे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें