Halloween Party Photos: व्हाइट हाउस में जो बाइडेन ने मनाया अपना पहला हैलोवीन, जानिए क्या है हैलोवीन फेस्टिवल

Halloween Party Photos: पश्चिमी देशों में लोग हैलोवीन डे (Halloween Day) को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। हैलोवीन डे हर साल अक्टूबर माह के आखिरी दिन मनाया जाता है। इस साल हैलोवीन डे 31 अक्टूबर 2022 यानी सोमवार को मनाया गया...

अपडेटेड Nov 01, 2022 पर 19:02
Story continues below Advertisement
Halloween Party: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने 31 अक्टूबर को हैलोवीन मनाने के लिए व्हाइट हाउस में एक प्रोग्राम का आयोजन किया था। बाइडेन ने पद ग्रहण करने के बाद पहली बार इस तरह के फेस्टिवल की मेजबानी की।
Halloween Party: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने 31 अक्टूबर को हैलोवीन मनाने के लिए व्हाइट हाउस में एक प्रोग्राम का आयोजन किया था। बाइडेन ने पद ग्रहण करने के बाद पहली बार इस तरह के फेस्टिवल की मेजबानी की।

Halloween Party: हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान जो बाइडेन (Joe Biden) की पत्नी जिल बाइडेन के अलावा उनकी बेटी नाओमी (Naomi) भी मौजूद थीं। बाइडेन परिवार ने व्हाइट हाउस में आए बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ मस्ती करते नजर आए।

Halloween Party: हैलोवीन का इतिहास लगभग 2,000 या उससे भी अधिक साल पुराना है। हजारों साल पहले पूरे उत्तरीय यूरोप के देशों में 1 नवंबर को प्रसिद्ध धार्मिक त्यौहार 'आल सेट्स डे' के नाम से मनाया जाता था। अब आल सेट्स डे को Halloween Ends के नाम से मनाया जाता है।

Halloween Party: इस दिन लोग डरावनी वेशभूषा के साथ पार्टी करते हैं। अमेरिका सहित अन्य देशों में मनाया जाने वाला हैलोवीन फेस्टिवल अब धीरे-धीरे भारत में भी लोकप्रिय होता जा रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी हैलोवीन पार्टी हुई, जिसमें कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया। खासकर आर्यन खान, अनन्या पांडे, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शामिल हुए।

Halloween Party: ट्रिक-या-ट्रीटिंग और हैलोवीन साथ-साथ चलते हैं। यह परंपरा 'आत्मा' नामक एक प्रथा से विकसित हुई, जहां गरीब बच्चे घर-घर जाकर पैसे और भोजन की भीख मांगते थे। इसके बदले में वे मृतक की आत्मा के लिए प्रार्थना करते थे।

Halloween Party: कुछ देशों में लोग हैलोवीन डे पर पूर्वजों की कब्र पर और चर्च में मोमबत्तियां जलाते हैं। कुछ ईसाई धर्म के लोग इस दिन मांसाहारी भोजन करने से भी परहेज करते हैं। जानकारों का मानना है कि इस दौरान जीवित और मृत लोगों के बीच की दीवार छोटी हो जाती है और वे जीवन में वापस आ जाते हैं।

Halloween Party: हैलोवीन डे की शुरुआत सबसे पहले आयरलैंड और स्‍कॉटलैंड से हुई थी।हैलोवीन डे को लेकर मान्‍यता है कि भूतों का गेटअप करने से पूर्वजों की आत्‍माओं को शांति मिलती है। इस त्‍योहार पर कभी लोग कद्दू को खोखला करके उसमें डरावने चेहरे बनाते थे। तो फिर उसके भीतर जलती हुई मोमबत्‍ती रख देते थे। ताकी अंधेरे में ये डरावने दिखें।