Get App

दुबई में नए हिंदू मंदिर की पहली झलक पाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें अंदर की खूबसूरत तस्वीरें

Hindu Temple in Dubai: दुबई के जेबेल अली गांव में भारतीय और अरबी वास्तुकला के मिले-जुले स्वरूप वाले एक भव्य हिंदू मंदिर को जनता के लिए खोल दिया गया है। इसे सहिष्णुता, शांति और सद्भाव के एक मजबूत संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Translated By: Akhilesh
अपडेटेड Oct 05, 2022 पर 19:04
दुबई में नए हिंदू मंदिर की पहली झलक पाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें अंदर की खूबसूरत तस्वीरें

'गल्फ न्यूज' की खबर के मुताबिक, इस मंदिर को औपचारिक रूप से आम लोगों के लिए 5 अक्टूबर को दशहरे के दिन खोल दिया गया। मंदिर सभी धर्मों के लोगों का स्वागत करता है और 16 देवताओं एवं अन्य आंतरिक साज-सज्जा को देखने के लिए उपासकों और अन्य भक्तों को प्रवेश की अनुमति देता है।

अबुधाबी में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मामलों के मंत्री शेख नाह्यान बिन मुबारक अल नाह्यान और राजदूत संजय सुधीर ने दुबई में नए हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजदूत संजय सुधीर ने संयुक्त अरब अमीरात में 35 लाख भारतीय प्रवासियों को समर्थन देने के लिए यूएई सरकार का आभार जताया।’

'खलीज टाइम्स' अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मौके पर पुजारियों ने ‘ओम शांति शांति ओम’ का जाप करते हुए लोगों का मंदिर में स्वागत किया। इस दौरान तबला और ढोल भी बजाए गए।

आपको बता दें कि कि जेबेल अली गांव अलग-अलग धर्मों के उपासना स्थलों के लिए मशहूर है। जेबेल अली गांव में 7 गिरजाघर, 1 गुरुद्वारा और 1 हिंदू मंदिर है।

खबर में कहा गया है कि भीड़ मैनेजमेंट और सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए QR-कोड के माध्यम से सीमित एंट्री दी जा रही है।

मंदिर सुबह साढ़े 6 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। अक्टूबर के अंत तक वीकेंड के लिए अधिकांश बुकिंग पहले ही हो चुकी है। भारी भीड़ को देखते हुए बुकिंग सिस्टम अक्टूबर के अंत तक जारी रहेगी, जिसके बाद आम जनता मंदिर के खुलने के समय में किसी भी वक्त दर्शन करने के लिए स्वतंत्र होगी।

मंदिर अंदर से काफी खूबसूरत है। इसकी खूबसूरती देखती ही बनती है। मंदिर के मुख्‍य हॉल में ईश्‍वर की मूर्तियां स्‍थापित हैं। इस हॉल में एक बड़ा सा 3D प्रिंटेड गुलाबी कमल है जो पूरे गुंबद पर नजर आता है और उसे खूबसूरत बना देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें