Hurricane Ian: तस्वीरों में देखें कैसे तूफान ‘इयान’ ने अमेरिका के फ्लोरिडा में मचाई तबाही, अस्पताल की छत उड़ी

Hurricane Ian: अमेरिका के फ्लोरिडा में चक्रवाती तूफान इयान ने भयंकर तबाही मचाई है। क्यूबा में तबाही मचाने के बाद विनाशकारी तूफान 'इयान' (Hurricane Ian) ने दक्षिण-पश्चिम अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में जोरदार दस्तक दी है। तूफान के कारण करीब 25 लाख लोग अंधेरे में डूब गए हैं।

अपडेटेड Sep 29, 2022 पर 17:10
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इयान तूफान की वजह से टाम्पा और ऑरलैंडो के एयरपोर्ट से सभी कमर्शियल उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। लाखों घरों में बिजली गुल हो चुकी है। अधिकारियों ने सभी इलाकों में चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान के कारण दो फीट तक (61 सेंटीमीटर) बारिश होने कीं संभावना है।
इयान तूफान की वजह से टाम्पा और ऑरलैंडो के एयरपोर्ट से सभी कमर्शियल उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। लाखों घरों में बिजली गुल हो चुकी है। अधिकारियों ने सभी इलाकों में चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान के कारण दो फीट तक (61 सेंटीमीटर) बारिश होने कीं संभावना है।

बुधवार को फ्लोरिडा के दक्षिण-पश्चिमी तट पर तूफान इयान ने शक्तिशाली हवाओं और मूसलाधार बारिश के साथ दस्तक दी। इससे वहां की सड़कें जलमग्न हो गई हैं और कई कारें उसमें बह गई हैं।

तूफान से फ्लोरिडा में बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें हैं। तूफान के टकराने से फ्लोरिडा प्रायद्वीप में बाढ़ से हालात बन गए हैं। टीवी पर विनाशकारी तूफान के भयानक मंजर देखने को मिले हैं। इसे अमेरिका में अब तक आए सबसे खतरनाक तूफानों में से एक माना जा रहा है।

तूफान की वजह से पूरे फ्लोरिडा और दक्षिण-पूर्वी राज्यों जॉर्जिया और दक्षिण कैरोलिना में करोड़ों लोगों के प्रभावित होने की आशंका है। नेशनल वेदर सर्विस के डायरेक्टर केन ग्राहम ने कहा कि यह तूफान विशालकाय बनने जा रहा है, जिसके बारे में हम आने वाले कई सालों तक बात करेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक घटना है।

इयान चक्रवात के कारण फ्लोरिडा का एक अस्पताल जलमग्न हो गया। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर जलभराव हो गया और चौथे फ्लोर की छत क्षतिग्रस्त हो गई जहां ICU स्थित है। अस्पताल में काम करने वाली एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी।

पोर्ट शार्लट पर स्थित एचसीए फ्लोरिडा फॉसेट अस्पताल में काम करने वाली डॉक्टर बरजिट बोडाइन ने बताया कि उन्हें आभास था कि तूफान से समस्या खड़ी हो सकती है लेकिन इसका अंदाजा नहीं था कि चौथे तल की छत उड़ जाएगी।

बुधवार को पानी अस्पताल के ICU तक पहुंच गया जिसके कारण गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। उनमें से कुछ को अन्य मंजिल पर पहुंचाया गया। बोडाइन ने कहा कि वह चक्रवात के प्रकोप के बीच अस्पताल में एक रात और रुक सकती हैं।

उन्होंने कहा कि एंबुलेंस जल्दी ही आ सकती है और हम नहीं जानते कि उन्हें अस्पताल में कहां रखा जाएगा। अस्पताल के मैनेजमेंट की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है। काउंटी कमिश्नर के शार्लट काउंटी बोर्ड के प्रवक्ता ब्रायन ग्लीसन ने बुधवार को कहा कि उसे अस्पताल को हुई क्षति के बारे में सूचना मिली थी लेकिन छत उड़ जाने के बारे में जानकारी नहीं है।