Get App

Indonesia Earthquake Photo: इंडोनेशिया में भूकंप से चारों तरफ दिख रहा तबाही का मंजर, अब तक 162 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें

Indonesia Earthquake Updates: इंडोनेशिया में (Indonesia) भूकंप से भारी तबाही मची है। इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा (Indonesian island of Java) में सोमवार को आए भूकंप (Earthquake) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हैं। कई इलाकों में बिजली की सप्लाई बाधित हो गई है।

Curated By: Akhilesh
अपडेटेड Nov 22, 2022 पर 13:54
Indonesia Earthquake Photo: इंडोनेशिया में भूकंप से चारों तरफ दिख रहा तबाही का मंजर, अब तक 162 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें

Indonesia Earthquake Photo: जावा के गवर्नर रिदवान कामिल ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है। उन्होंने कहा कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप के वक्त स्कूलों में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे अपनी पढ़ाई खत्म होने के बाद इस्लामिक स्कूल में तालीम ले रहे थे।

Indonesia Earthquake Photo: सोमवार को पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में 5.6 तीव्रता का भूकंप 10 किमी की गहराई में आया था। जावा के गवर्नर ने बताया कि भूकंप के बाद इमारतों के मलबे से सैंकड़ों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से कई लोगों का इलाज अस्पतालों के परिसर में किया जा रहा है। राहत एवं बचाव अभियान पूरी रात चलता रहा ताकि अन्य लोगों को बचाने की कोशिश की जा सके।

Indonesia Earthquake Photo: भूकंप के बाद की जो तस्वीरें सामने आई हैं वह बेहद भयावह और दर्दनाक हैं। राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई है। इमरतें मलबे में तब्दील हो चुकी हैं। भूकंप के बाद आलम यह था कि घायलों को जगह-जगह पार्किंग में लिटाकर इलाज किया गया।

Indonesia Earthquake Photo: जावा के गवर्नर ने बताया कि जो अभी भी ढही हुई इमारतों के मलबे में फंसे हुए हैं। जिस क्षेत्र में भूकंप आया वह घनी आबादी वाला है और भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है। भूकंप के झटकों स कई क्षेत्रों में घर मलबे में तब्दील हो गए हैं।

Indonesia Earthquake Photo: स्थानीय मीडिया से बात करते हुए जावा के गवर्नर ने कहा कि भूकंप में लगभग 326 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से अधिकतर लोगों की ढहे हुए इमारतों के मलबे में दबने से हड्डियां टूट गई हैं। उन्होंने कहा अभी भी कुछ निवासी अलग-अलग स्थानों में फंसे हुए है और आशंका जताई की मृतकों और घायलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

Indonesia Earthquake Photo: पश्चिम जावा के गवर्नर ने कहा कि 13,000 से अधिक लोग आपदा से विस्थापित हुए हैं और भूकंप से 2,200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। सियानजुर शहर में प्रशासन के प्रमुख हरमन सुहरमन ने कहा कि लोगों को ज्यादातर चोटें इमारतों में मलबे में फंसे से लगी हैं और उनकी हड्डियां टूट गई है।

Indonesia Earthquake Photo: अधिकारी देश के सुदूर इलाकों में भूकंप से हताहत हुए लोगों की संख्या के संबंध में अभी भी जानकारी जुटा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को आए भूकंप के बाद भी 25 झटके महसूस किए गए हैं।

Indonesia Earthquake Photo: 27 करोड़ का आबादी वाले इंडोनेशिया में कई बार भीषण भूकंप आ चुके हैं। इसी साल फरवरी में, पश्चिम सुमात्रा प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी और 460 से अधिक घायल हो हुए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें