Get App

King Charles Coronation: किंग चार्ल्स III की 6 मई को होगी ताजपोशी, पहले शासन करने वाले अन्य महाराजा पर एक नजर

King Charles III Coronation: ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स तृतीय (King Charles III) का राज्याभिषेक शनिवार (6 मई) को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पिछले साल निधन हो जाने के बाद उनके बेटे 73 वर्षीय चार्ल्स को ब्रिटेन का महाराजा घोषित किया गया था। बकिंघम पैलेस के मुताबिक, चार्ल्स तृतीय को आधिकारिक तौर पर कैंटरबरी के आर्चबिशप द्वारा आयोजित राज्याभिषेक समारोह में उनके ताज और शाही सामग्री से विभूषित किया जाएगा। किंग चार्ल्स को उनकी पत्नी महारानी कैमिला के साथ ताज पहनाया जाएगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भारत सरकार की ओर से राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे

Akhilesh
अपडेटेड May 05, 2023 पर 19:22
King Charles Coronation: किंग चार्ल्स III की 6 मई को होगी ताजपोशी, पहले शासन करने वाले अन्य महाराजा पर एक नजर

King Charles III Coronation: चार्ल्स प्रथम (Charles I) साल 1625 से 1649 तक इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड के राजा थे। चार्ल्स प्रथम को उनके बड़े भाई की आकस्मिक मृत्यु के बाद राजा बनाया गया था, जो सिंहासन के उत्तराधिकारी थे। (Image: News18 Creative)

King Charles III Coronation: चार्ल्स प्रथम का शानदार शासन 1649 में उनके एक्सक्यूशन के साथ समाप्त हो गया। इसके बाद राजशाही को समाप्त कर दिया गया और इंग्लैंड लॉर्ड प्रोटेक्टर के रूप में ओलिवर क्रॉमवेल के साथ एक गणतंत्र बन गया।

King Charles III Coronation: चार्ल्स द्वितीय (Charles II), चार्ल्स प्रथम के सबसे बड़े जीवित बेटे थे। जब वह सिर्फ 18 साल के थे, तब उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद स्कॉटलैंड ने उन्हें किंग चार्ल्स द्वितीय घोषित किया, लेकिन अंग्रेजी संसद ने राजशाही को समाप्त कर दिया और इंग्लैंड को एक गणतंत्र घोषित कर दिया।

King Charles III Coronation: साल 1660 में चार्ल्स द्वितीय (Charles II) की किंग के रूप में वापसी हुई। अपनी वापसी पर चार्ल्स द्वितीय ने आदेश दिया कि जिसने भी उनके पिता के डेथ वारंट पर हस्ताक्षर किए हैं, उसे मार दिया जाए।

King Charles III Coronation: अपने दादा किंग जॉर्ज VI (King George VI) की मृत्यु और 25 साल की उम्र में अपनी मां के राजगद्दी पर बैठने के बाद चार्ल्स III (Charles III) महज तीन साल की उम्र में महाराजा पद के उत्तराधिकारी बन गए।

King Charles III Coronation: चार्ल्स III (Charles III) को सिंहासन के उत्तराधिकारी के रूप में चैंपियन सोशल और चैरिटेबल कारणों के लिए जाना जाता है। हालांकि, उनका मुख्य जुनून पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें