
Russia-Ukraine War: इस विनाशकारी युद्ध के कारण यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर का नुकसान हो चुका है। हालांकि यूक्रेन पर युद्ध थोपने के चलते अमेरिका द्वारा रूस पर जो आर्थिक प्रतिबंध लगाया गया उससे रूसी अर्थव्यवस्था को भी बड़ा खामियाजा उठाना पड़ा है।
Russia-Ukraine War: पिछले 1 साल से जारी इस युद्ध पर विराम कब लगेगा इसका अंदाजा लगा पाना भी फिलहाल मुमकिन नहीं है। 24 फरवरी, 2022 को तड़के अपने पूर्व सोवियत पड़ोसी पर रूस के आक्रमण ने यूक्रेन सहित पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया था।
Russia-Ukraine War: युद्ध शुरू होते ही शरणार्थी कार, बस, ट्रेन और पैदल यूक्रेन निकलकर भागने लगे। लड़ने की उम्र वाले पुरुषों को देश की रक्षा करने के लिए आगे आने का आदेश दिया गया। यह तस्वीर 7 मार्च 2022 की है। इसे ओडेसा के बंदरगाह के केंद्रीय ट्रेन स्टेशन में AFP फोटोग्राफर बुलेंट किलिक द्वारा उस वक्त कैद किया गया था, जब एक पिता अपनी बेटी को विदा कर रहा है।
Russia-Ukraine War: रूस की प्रतिष्ठा को 8 अक्टूबर को उस वक्त गंभीर झटका लगा जब पुतिन का बहुप्रतीक्षित 'चमत्कार' पुल को आंशिक रूप से उड़ा दिया गया। यह तस्वीर क्रीमिया के कर्च शहर में एक शौकिया फोटोग्राफर द्वारा ली गई थी, जिसने अपना नाम सार्वजनिक नहीं किया।
Russia-Ukraine War: रूस को 9 नवंबर को एक और बड़ा झटका तब लगा, जब उसे दक्षिणी शहर खेरसॉन को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिस पर उसने युद्ध की शुरुआत में कब्जा कर लिया था। वापसी के चार दिन बाद AFP फोटोग्राफर बुलेंट किलिक ने खुशी मना रहे खेरसॉन निवासियों की यह तस्वीर अपने कैमरे में कैद की थी।
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पिछले साल दिसंबर में वाशिंगटन गए थे। युद्ध शुरू होने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी। अमेरिकी संसद में उन्होंने कहा था कि यूक्रेन कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगा। इस दौरान उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया। इस तस्वीर को AFP फोटोग्राफर जिम वॉटसन द्वारा कैद किया गया था।
Russia-Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को यूक्रेन की अघोषित यात्रा की। यूक्रेन पर रूस के हमले के एक साल पूरा होने से कुछ दिन पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के लिए बाइडेन की इस यात्रा को एकजुटता दिखाने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
Russia-Ukraine War: युद्ध की वजह से हुए नुकसान की बात करें तो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) के एक आंकड़े के अनुसार पिछले एक साल के दौरान यूक्रेन में अब तक 71,000 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है और हजारों की संख्या में इमारतें जमींदोज हो चुकी हैं।
Russia-Ukraine War: यूक्रेन-रूस मुद्दे पर भारत की भूमिका महत्वपूर्ण बताते हुए फ्रांस के राजनयिक सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि भारत और रूस के बीच संबंधों का इस्तेमाल शांति की दिशा में काम करने के माध्यम के रूप में किया जा सकता है।