Snowfall in America: नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, फ्लोरिडा के मियामी, थंपा, ऑरलेंडो और वेस्ट पाल्म बीच में 25 दिसंबर को 1983 के बाद सबसे कम तापमान रहा। बर्फीले तूफान के बीच न्यूयॉर्क में कई जगहों पर क्रिसमस पर भारी भीड़ रही।
Snowfall in America: अमेरिका के कई घरों एवं वाहनों पर बर्फ की मोटी परत बिछ गई है। तेज हवाओं की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए और बिजली की तारों को भी नुकसान पहुंचा है।
Snowfall in America: तूफान की वजह से कनाडा के पास ग्रेट लेक्स से मैक्सिको की सीमा से लगे रियो ग्रांडे तक का इलाका प्रभावित हुआ है। बर्फीली तूफान के बाद अमेरिका में लोग एयरपोर्ट से लेकर ट्रेनों और सड़कों पर अपनी गाड़ियों में फंस गए हैं।
Snowfall in America: नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, मौसम संबंधी सलाह या चेतावनी के दायरे में अमेरिका की करीब 60 प्रतिशत आबादी है। रॉकी माउंटेन के पूर्व से एपलाचियन तक तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर गया है।
Snowfall in America: फ्लाइट की आवाजाही पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘FlightAware’ के मुताबिक, रविवार को करीब 1,707 घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानें रद्द की गईं। तूफान ने न्यूयॉर्क के बुफालो में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है।
Snowfall in America: बर्फ की मोटी परत बिछी होने के कारण शहर का इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया है। अमेरिका में अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों की मौत तूफान संबंधी घटनओं जैसे कार दुर्घटना, पेड़ गिरने आदि के कारण हुईं।
Snowfall in America: न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने बताया कि तूफान की वजह से बुफालो में इमरजेंसी सर्विस का अभियान ठप पड़ गया है। इमरजेंसी सेवाओं के समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण न्यूयॉर्क के उपनगरीय चीकटोवागा में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई।
Snowfall in America: इसके अलावा एरी काउंटी के कार्यकारी मार्क पोलोंकार्ज ने बताया कि तूफान के कारण काउंटी में 10 और लोगों की मौत हो गई, जिनमें से छह की मौत बुफोलो में हुई। बुफालो नियाग्रा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आज यानी सोमवार को बंद रहेगा। एंबुलेंस को पहुंचने में भी देरी हो रही है।
Snowfall in America: एरी काउंटी के अधिकारी मार्क पोलोनकार्ज ने बताया कि अस्पताल पहुंचने में एंबुलेंस को तीन घंटे से ज्यादा वक्त लग रहा है। तूफान प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने में दिक्कतें आ रही हैं।
Snowfall in America: ‘poweroutages.us’ के मुताबिक रविवार सुबह आठ बजे तक दो लाख घरों में बिजली आपूर्ति बाधित थी। नॉर्थ कैरोलाइना में करीब 6,500 घरों में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।
Story continues below Advertisement
Snowfall in America: ओहायो में तूफान से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। ओहायो में सड़क पर एक जगह करीब 50 गाड़ियां टकरा गईं। वहीं, एरी काउंटी में विभिन्न दुर्घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। मिसूरी, केंटुकी और कंसास में अलग-अलग जगहों पर छह लोगों की मौत हो गई।
Snowfall in America: अमेरिका के अलावा जापान में भी कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी जारी है। यहां 17 दिसंबर से अब तक ठंड से जुड़ी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 87 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जापान के निगाता में 1.2 मीटर तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई।