Get App

Next UK PM: ब्रिटेन का कौन होगा अगला प्रधानमंत्री? भारतवंशी ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन सहित ये नेता रेस में आगे

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस (Liz Truss) ने मात्र 45 दिनों में ही पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। ट्रस ने कंजरवेटिव पार्टी में अपने नेतृत्व के खिलाफ खुली बगावत के बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी। ट्रस केवल 45 दिनों के लिए प्रधानमंत्री रहीं। किसी भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री का यह सबसे छोटा कार्यकाल है। कंजर्वेटिव पार्टी के अब 28 अक्टूबर तक एक नया नेता नियुक्त करने की उम्मीद है।

Curated By: Akhilesh
अपडेटेड Oct 21, 2022 पर 13:07
Next UK PM: ब्रिटेन का कौन होगा अगला प्रधानमंत्री? भारतवंशी ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन सहित ये नेता रेस में आगे

मीडिया रिपोर्ट्स में भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को ही ब्रिटेन के अगले पीएम पद का सबसे बड़ा और काबिल दावेदार बताया जा रहा है। कंजर्वेटिव पार्टी में ऋषि सुनक के कई समर्थकों ने उम्मीद जताई है कि वह ट्रस की जगह लेने के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार के तौर पर उभरेंगे। बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद जब कंजर्वेटिव पार्टी से नया पीएम चुना जाना था। तब उस रेस में ऋषि सुनक दूसरे नंबर पर रहे थे और लिज ट्रस पीएम बनी थीं। अब ट्रस के हटने के बाद उनके पीएम बनने के चांस फिर से प्रबल हैं।

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, ऋषि सुनक के अलावा पीएम पद के रेस में कई अन्य चेहरे हैं। दूसरा नाम पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) का है। रिपोर्ट के मुताबिक, लिज ट्रस के कुर्सी छोड़ने के बाद बोरिस जॉनसन वापसी की कोशिश कर सकते हैं। जॉनसन ने जुलाई में इस्तीफा देने के बाद से खुद को लो प्रोफाइल कर रखा है। उन्हें अभी भी अपनी पार्टी और ब्रिटिश संसदों का समर्थन प्राप्त है।

इसके अलावा पेनी मोर्डौंट (Penny Mordaunt) भी पीएम पद की रेस में रहेंगी। वह लिज ट्रस के चुने जाने के वक्त पीएम की रेस में तीसरे नंबर पर रही थीं। पेनी मोर्डेंट मौजूदा ब्रिटिश कैबिनेट की सदस्य हैं। माना जा रहा था कि वह बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। मोर्डेंट ने रन-ऑफ में ट्रस को कड़ी टक्कर दी थी। वह जमीनी स्तर पर काफी लोकप्रिय हैं। 2016 के इन्होंने ब्रेग्जिट का पुरजोर समर्थन किया था। हालांकि, कंजर्वेटिव सदस्यों के हालिया नेतृत्व की दौड़ में उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस (Ben Wallace) भी इस बार प्रधानमंत्री बनने की दावेदारी पेश कर सकते हैं। बीबीसी के मुताबिक, जिस कॉन्टेस्ट के बाद लिज ट्रस को चुना गया था, उसमें वालेस ने दावेदारी पेश नहीं की थी। स्कॉट्स गार्ड्स इन्फैंट्रीमैन रहे वालेस स्कॉटलैंड संसद के सदस्य भी रहे हैं। इसके बाद वह Wyre and Preston North से सांसद चुने गए। उनके नेतृत्व में ब्रिटेन यूक्रेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें