Gold Price: इन देशों में भारत से सस्ता है सोना, लिस्ट में अमेरिका भी

Gold Price: इस वक्त भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने में गिरावट चल रही है। इसके पीछे मुख्य कारण अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक रिश्तों में सुधार की उम्मीदें, ब्याज दर को लेकर फेडरल रिजर्व के फैसले पर नजर, प्रॉफिट बुकिंग और डॉलर की मजबूती हैं

अपडेटेड Oct 28, 2025 पर 08:17
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोने की कीमतों ने इस साल नया रिकॉर्ड हाई बनाया। देश में धनतेरस से एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का हाजिर भाव ₹1,34,800 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।
सोने की कीमतों ने इस साल नया रिकॉर्ड हाई बनाया। देश में धनतेरस से एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का हाजिर भाव ₹1,34,800 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।

लेकिन अब कीमतें नीचे आ चुकी हैं। सोना लगातार फिसल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,23,420 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां सोना अभी भी भारत से सस्ता है।

दुबई, UAE: सबसे पहले बात यूनाइटेड अरब अमीरात के दुबई की। दुबई में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,14,740 प्रति 10 ग्राम है। कम टैक्स और कम इंपोर्ट ड्यूटी के कारण भारतीय, दुबई से सोना खरीदकर लाना खासा पसंद करते हैं।

अमेरिका: यहां 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,15,360 प्रति 10 ग्राम है। बैलेंस्ड टैक्स पॉलिसीज और हाई ट्रेड वॉल्यूम के कारण भारत की तुलना में अमेरिका में सोना सस्ता है। मजबूत डॉलर और पारदर्शी प्राइसिंग भी सोने की कम कीमत में योगदान करते हैं।

सिंगापुर: सिंगापुर में सोने की कीमत ₹1,18,880 प्रति 10 ग्राम है।

हांगकांग: यहां 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,13,140 प्रति 10 ग्राम है। हांगकांग का खुला बाजार और कम इंपोर्ट ड्यूटी पूरे क्षेत्र से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

तुर्की और कुवैत: तुर्की में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,13,040 प्रति 10 ग्राम है। कुवैत में सोने की कीमत लगभग ₹1,13,570 प्रति 10 ग्राम है।