Credit Cards

Car Loan: दिवाली पर ये 10 सरकारी बैंक दे रहे सबसे सस्ता कार लोन, चेक करें पूरी लिस्ट

Car Loan: दिवाली पर नई कार खरीदना आसान हो गया है। यूनियन बैंक, PNB, SBI, केनरा और IDBI जैसे बैंक काफी सबसे सस्ते कार लोन ऑफर कर रहे हैं। जानिए ब्याज दर, EMI और प्रोसेसिंग फीस देखकर कैसे सही लोन चुनें।

अपडेटेड Oct 11, 2025 पर 17:25
Story continues below Advertisement
Car Loan: दिवाली जैसे खास त्योहारी मौके पर कई लोग नई कार खरीदना चाहते हैं। खासकर, GST सुधार और कार कंपनियों की ओर से मिल रहे भारी डिस्काउंट के बाद। लेकिन, इसके लिए सही कार लोन चुनना जरूरी है। जानिए दिवाली के मौके पर कौन से बैंक दे रहे सबसे सस्ता कार लोन।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का ब्याज दर 7.80% से 9.70% तक है। 5 लाख रुपये के लोन पर 5 साल की अवधि में EMI 10,090 से 10,550 रुपये होगी। त्योहारी ऑफर में प्रोसेसिंग फीस मुफ्त है।

पंजाब नेशनल बैंक की ब्याज दर 7.85% से 9.70% तक है। 5 लाख रुपये के लोन पर EMI 10,102 से 10,550 रुपये के बीच आएगी। प्रोसेसिंग फीस 0.25% यानी 1,000 से 1,500 रुपये तक हो सकती है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में ब्याज दर 8.15% से 11.60% है। इसी लोन पर EMI 10,174 से 11,021 रुपये तक होगी। प्रोसेसिंग फीस अधिकतम 2,000 रुपये है।

केनरा बैंक 7.70% से 11.70% की ब्याज दर दे रहा है। EMI 10,067 से 11,047 रुपये के बीच होगा। प्रोसेसिंग फीस 0.25% यानी 1,000 से 5,000 रुपये तक हो सकती है।

बैंक ऑफ इंडिया का ब्याज दर 7.85% से 12.15% तक है। EMI 10,102 से 11,160 रुपये होगी। प्रोसेसिंग फीस 0.25% यानी 2,500 से 10,000 रुपये तक।

यूको बैंक में ब्याज दर 7.60% से 10.25% है। 5 साल के लोन पर EMI 10,043 से 10,685 रुपये आएगी। प्रोसेसिंग फीस 0.50% यानी 5,000 रुपये तय है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ब्याज दर 8.80% से 9.90% है। EMI 10,331 से 10,599 रुपये होगी। SBI में प्रोसेसिंग फीस नहीं लगती।

IDBI बैंक में ब्याज दर 8.30% से 9.15% है। EMI 10,210 से 10,416 रुपये के बीच होगी। प्रोसेसिंग फीस अधिकतम 2,500 रुपये है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ब्याज दर 7.70% से 12.00% तक है। EMI 10,067 से 11,122 रुपये तक होगी। प्रोसेसिंग फीस 0.25% यानी 15,000 रुपये तक हो सकती है, त्योहारी ऑफर में फीस मुफ्त है।

Story continues below Advertisement

इंडियन ओवरसीज बैंक का ब्याज दर 7.80% से 12.00% है। EMI 10,090 से 11,122 रुपये के बीच होगी। प्रोसेसिंग फीस 0.50%, यानी 500 से 5,000 रुपये तक।