Gold Loan: ये 12 बैंक दे रहे सबसे सस्ता गोल्ड लोन, जानिए ₹1 लाख पर कितनी बनेगी EMI

Gold Loan: अगर आपको तुरंत पैसों की जरूरत है तो गोल्ड लोन एक भरोसेमंद तरीका है। जानिए कौन-से 12 बैंक दे रहे हैं सबसे कम ब्याज दर पर गोल्ड लोन और ₹1 लाख के लोन पर कितनी बनेगी मासिक EMI।

अपडेटेड Nov 04, 2025 पर 19:36
Story continues below Advertisement
Gold Loan: अगर आपको तुरंत पैसों की जरूरत है, तो गोल्ड लोन एक आसान और भरोसेमंद तरीका है। इसमें आप अपने सोने को गिरवी रखकर तुरंत कैश पा सकते हैं, वो भी कम ब्याज दर पर। यहां जानिए, फिलहाल कौन-से बैंक सबसे सस्ता गोल्ड लोन दे रहे हैं।

1. Punjab National Bank (PNB): PNB इस समय सबसे कम ब्याज दर पर गोल्ड लोन दे रहा है। बैंक 8.35% की शुरुआती दर पर ₹1 लाख के लोन पर ₹8,715 की मासिक EMI तय करता है।

2. Indian Bank: इंडियन बैंक 8.75% की ब्याज दर पर गोल्ड लोन देता है। ₹1 लाख के लोन की मासिक किस्त करीब ₹8,734 बनती है, जो ग्राहकों के लिए काफी किफायती है।

3. ICICI Bank: ICICI बैंक भी 8.75% की दर पर गोल्ड लोन ऑफर करता है। ₹1 लाख के लोन पर इसकी मासिक EMI लगभग ₹8,734 रहती है।

4. Canara Bank: कैनरा बैंक में ₹1 लाख के गोल्ड लोन पर 8.95% की ब्याज दर लागू है। सरकारी बैंक होने के कारण यहां प्रक्रिया सरल और भरोसेमंद मानी जाती है।

5. Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक 9% की दर से गोल्ड लोन देता है। ₹1 लाख के लोन पर मासिक EMI ₹8,745 बनती है। बैंक डिजिटल प्रोसेस पर जोर देता है।

6. HDFC Bank: HDFC बैंक की ब्याज दर 9.30% से शुरू होती है। ₹1 लाख के लोन पर सालभर की EMI ₹8,759 होती है। इसका नेटवर्क बड़ा है, जिससे प्रोसेसिंग तेज रहती है।

7. Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा 9.40% ब्याज दर से गोल्ड लोन ऑफर करता है। ₹1 लाख के लोन पर EMI ₹8,764 तय होती है। सरकारी सेक्टर में इसकी साख मजबूत है।

8. Bank of India: बैंक ऑफ इंडिया की दरें भी 9.40% से शुरू होती हैं। ₹1 लाख के गोल्ड लोन की मासिक किस्त ₹8,764 पड़ती है। यह ग्रामीण इलाकों में भी आसान पहुंच रखता है।

9. Union Bank of India: यूनियन बैंक 9.65% की शुरुआती दर से गोल्ड लोन देता है। ₹1 लाख के लोन की मासिक किस्त ₹8,775 तय होती है। बैंक कई स्कीम्स भी ऑफर करता है।

Story continues below Advertisement

10. Axis Bank: एक्सिस बैंक में ब्याज दर 9.75% से शुरू होती है। ₹1 लाख के गोल्ड लोन पर EMI ₹8,780 तक जाती है। इसका प्रोसेस फास्ट और पेपरलेस है।

11. State Bank of India (SBI): SBI 10% की ब्याज दर पर गोल्ड लोन देता है। ₹1 लाख के लोन की EMI लगभग ₹8,795 होती है। सरकारी बैंक होने से इसकी विश्वसनीयता सबसे ज्यादा है।

12. IndusInd Bank: इंडसइंड बैंक की ब्याज दर सबसे ऊंची 10.50% है। ₹1 लाख के लोन पर EMI ₹8,815 तक पहुंचती है, लेकिन प्रोसेसिंग और डिस्बर्सल बेहद तेज है।