Home Loan: अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो ये सही वक्त हो सकता है। बैंकबाजार.कॉम के मुताबिक, ₹50 लाख के 20 साल वाले होम लोन पर ब्याज दरें अभी 7.3% से 9% के बीच हैं। आइए जानते हैं कौन-सा बैंक कितना सस्ता लोन दे रहा है।
Canara Bank
पब्लिक सेक्टर बैंकों में Canara Bank सबसे कम होम लोन ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ब्याज दर 7.3% से शुरू होती है और ₹50 लाख के 20 साल वाले लोन पर EMI करीब ₹39,670 बनती है।
Union Bank of India
Union Bank of India भी 7.3% ब्याज दर से होम लोन दे रहा है। ₹50 लाख के 20 साल वाले लोन पर EMI लगभग ₹39,670 बैठती है, जो पब्लिक सेक्टर में सबसे किफायती विकल्प है।
Bank of Baroda
Bank of Baroda का होम लोन 7.45% ब्याज दर से शुरू होता है। ₹50 लाख के 20 साल वाले लोन पर EMI ₹40,127 होगी, जो ग्राहकों के लिए आकर्षक है।
SBI
SBI 7.5% ब्याज दर से होम लोन ऑफर कर रहा है। यहां ₹50 लाख के 20 साल वाले लोन पर EMI ₹40,280 बनती है, जो भरोसेमंद विकल्प है।
Punjab National Bank
पंजाब नेशनल बैंक भी 7.5% की शुरुआती दर से लोन दे रहा है। 20 साल के लिए ₹50 लाख का लोन लेने पर EMI ₹40,280 होगी।
ICICI Bank
ICICI Bank 7.7% ब्याज दर से होम लोन देता है। ₹50 लाख, 20 साल वाले लोन पर EMI ₹40,893 होगी, जो प्राइवेट सेक्टर में लोकप्रिय विकल्प है।
HDFC Bank
HDFC Bank की ब्याज दर 7.9% से शुरू होती है। प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक में ₹50 लाख के 20 साल वाले लोन पर EMI ₹41,511 बनेगी।
Kotak Mahindra Bank
Kotak Mahindra Bank का होम लोन 7.99% ब्याज दर से शुरू होता है। ₹50 लाख के 20 साल वाले लोन पर EMI ₹41,791 होगी।
Axis Bank
Axis Bank 8.35% ब्याज दर से होम लोन दे रहा है। प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक में ₹50 लाख के 20 साल वाले लोन पर EMI ₹42,918 होगी।
Story continues below Advertisement
Yes Bank
Yes Bank की ब्याज दर 9% है। प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक में ₹50 लाख के 20 साल वाले लोन पर EMI ₹44,986 होगी, जो प्राइवेट बैंकों में सबसे अधिक है।