Home Loan EMI: अगर आप फेस्टिव सीजन में नया घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह समय होम लोन के लिए अच्छा साबित हो सकता है। कई बड़े बैंक इस वक्त काफी कम ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। कुछ प्रोसेसिंग फीस भी नहीं ले रहे। यहां जानिए कौन-सा बैंक सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है और कितनी होगी आपकी EMI।
Union Bank of India: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.3% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। ₹50 लाख के 20 साल वाले लोन पर मासिक किस्त करीब ₹39,670 होगी।
Canara Bank: केनरा बैंक भी 7.3% की दर से होम लोन ऑफर कर रहा है। यह दर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे आकर्षक मानी जा रही है।
Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा का होम लोन 7.45% ब्याज दर से शुरू होता है। ₹50 लाख के लोन पर 20 साल की EMI करीब ₹40,127 पड़ेगी।
Punjab National Bank: PNB भी 7.45% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। यह दर होम बायर्स के लिए किफायती विकल्प साबित हो सकती है।
State Bank of India: SBI 7.5% ब्याज दर से होम लोन ऑफर कर रहा है। ₹50 लाख के 20 साल वाले लोन पर EMI लगभग ₹40,280 होगी।
HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक प्राइवेट बैंकों में सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है। 7.4% ब्याज दर पर ₹50 लाख के लोन की EMI ₹39,974 बनती है।
ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज दर 7.7% से शुरू होती है। 20 साल के ₹50 लाख वाले लोन पर EMI करीब ₹40,893 होगी।
Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक 7.99% की दर से होम लोन दे रहा है। ₹50 लाख के लोन पर EMI ₹41,791 पड़ेगी।
Axis Bank: एक्सिस बैंक 8.35% की ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। इस दर पर 20 साल के ₹50 लाख लोन की EMI ₹42,918 बनती है।
Story continues below Advertisement
Yes Bank: यस बैंक का होम लोन 9% ब्याज दर से शुरू होता है। ₹50 लाख के 20 साल वाले लोन पर मासिक EMI ₹44,986 होगी।