Credit Cards

Home Loan: 7.5% से भी कम के ब्याज पर होम लोन, जानिए किस बैंक में EMI सबसे कम

Home Loan: रेपो रेट में बड़ी कटौती के बाद होम लोन सस्ते हुए हैं। लेकिन क्या आपका बैंक EMI में राहत दे रहा है? जानिए 50 लाख के लोन पर किस बैंक की दर सबसे कम है, और कौन पड़ेगा महंगा।

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 16:44
Story continues below Advertisement
Home Loan: RBI ने 6 जून को रेपो रेट 50 बेसिस प्वाइंट घटाया। इसके बाद नए होम लोन की ब्याज दर 7.5% से नीचे आ गई हैं। जानिए 50 लाख रुपये के 20 साल के लोन पर किस बैंक की दर और EMI कितनी है।

Canara Bank
केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.3% की शुरुआती दर पर होम लोन दे रहे हैं। 50 लाख के 20 साल के लोन पर EMI लगभग 39,670 रुपये बनती है। यह दर पब्लिक सेक्टर बैंकों में सबसे कम है।

Bank of Baroda
बैंक ऑफ बड़ौदा का होम लोन 7.45% की शुरुआती दर से शुरू होता है। 50 लाख के 20 साल के लोन पर EMI 40,127 रुपये आती है। यह दर केनरा और यूनियन बैंक से थोड़ी ज्यादा है।

State Bank of India
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक 7.5% की दर से लोन देते हैं। 50 लाख के 20 साल के लोन पर EMI 40,280 रुपये होगी। यह रेट सरकारी बैंकों की औसत दर है।

HDFC Bank
एचडीएफसी बैंक प्राइवेट बैंकों में 7.9% से होम लोन ऑफर करता है। 50 लाख के 20 साल के लोन पर EMI 41,511 रुपये पड़ती है। यह दर सरकारी बैंकों की तुलना में थोड़ी अधिक है।

Kotak Mahindra Bank
कोटक महिंद्रा बैंक का होम लोन 7.99% से शुरू होता है। 50 लाख रुपये के 20 साल के लोन पर EMI 41,791 रुपये बनती है। यह रेट प्राइवेट बैंकों में मध्यम श्रेणी की है।

ICICI Bank
आईसीआईसीआई बैंक का होम लोन रेट 8% से शुरू होता है। 50 लाख के 20 साल के लोन पर EMI 41,822 रुपये पड़ेगी। यह HDFC और कोटक से थोड़ा महंगा है।

Axis Bank
एक्सिस बैंक 8.35% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन देता है। 50 लाख के 20 साल के लोन पर EMI 42,918 रुपये बनती है। इस रेट पर EMI में फर्क साफ नजर आता है।

Yes Bank
यस बैंक 9% से होम लोन ऑफर करता है। 50 लाख रुपये के 20 साल के लोन पर EMI 44,986 रुपये पड़ती है। यह दर इस लिस्ट के बैंकों में सबसे अधिक है।