देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने घटाया FD पर इंटरेस्ट, जानें कौनसी एफडी पर पड़ेगा असर

SBI FD Rates: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने ग्राहकों को झटका दिया है। एसबीआई ने अपनी कम समय वाली एफडी पर ब्याज घटा दिया है। चेक करें कौनसी एफडी दे रही है ज्यादा ब्याज..

अपडेटेड Jul 18, 2025 पर 23:50
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SBI ने तीन कम पीरियड वाली FD पर ब्याज दरें घटा दी है।
SBI ने तीन कम पीरियड वाली FD पर ब्याज दरें घटा दी है।

SBI ने घटाई FD की ब्याज दरें
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने 15 जुलाई 2025 से शॉर्ट टर्म एफडी पर ब्याज दरें घटा दी हैं। बैंक ने 0.15 फीसदी तक इंटरेस्ट घटा दिया है।

किन एफडी पर कटौती हुई?
SBI ने 46 दिन से 1 साल से कम वाली एफडी पर ब्याज घटाया है।
सामान्य और वरिष्ठ नागरिक दोनों के लिए लागू।

46 दिन से 179 दिन की एफडी
पहले: 5.05%
अब: 4.90% (आम नागरिकों के लिए)
सीनियर सिटीजन को अब 5.40% ब्याज मिलेगा।

180 से 210 दिन की एफडी
पहले: 5.80%
अब: 5.65% (सामान्य नागरिकों के लिए)
सीनियर सिटीजन को मिलेगा 6.15% ब्याज।

211 दिन से 1 साल से कम की एफडी
पहले: 6.05%
अब: 5.90% (सामान्य नागरिकों के लिए)
वरिष्ठ नागरिकों को अब 6.40% ब्याज मिलेगा।

नई रेंज – आम नागरिकों के लिए
SBI अब दे रहा है:
7 दिन से 10 साल तक की एफडी पर 3.05% से 6.45% ब्याज।
छोटी अवधि में ब्याज घटा, लंबे पीरियड पर कोई बदलाव नहीं।

नई रेंज – सीनियर सिटीजन के लिए
3.55% से 7.05% तक का ब्याज।
SBI WeCare स्कीम के तहत 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी मिलेगा।

निवेशकों के लिए सलाह
निवेश करने से पहले नई ब्याज दरों को जरूर देखें।
SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट एफडी रेट चेक करें।
किसी भी फर्जी कॉल या लिंक से सावधान रहें।