बिना OTP पैसे उड़ जाएंगे! Aadhaar स्कैम से बचना है तो अभी कर लें ये जरूरी सेटिंग

हाल ही में कई लोगों के बैंक खाते बिना किसी ट्रांजैक्शन के खाली हो गए। वजह? उनका Aadhaar बायोमिट्रिक डेटा गलत हाथों में चला गया। स्कैमर्स AEPS सिस्टम के जरिए फर्जी फिंगरप्रिंट से पैसा उड़ा रहे हैं। अगर आप भी अपना पैसा सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो UIDAI की बायोमीट्रिक लॉकिंग सुविधा का इस्तेमाल जरूर करें। बस एक छोटा-सा ऑनलाइन स्टेप और आप बड़े फ्रॉड से बच सकते हैं

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 14:10
Story continues below Advertisement
कई लोगों के बैंक खाते बिना किसी ट्रांजैक्शन के खाली हो गए। वजह? उनका Aadhaar बायोमिट्रिक डेटा गलत हाथों में चला गया।

खाता खाली और कोई लेन-देन नहीं! कैसे?
कई लोगों के बैंक खातों से बिना ट्रांजैक्शन के पैसे उड़ गए, वजह बनी आधार से जुड़ी AEPS स्कैम। Aadhaar Enabled Payment System में आधार नंबर और फिंगरप्रिंट से पैसा निकाला जा सकता है। यही स्कैमर्स के लिए आसान रास्ता बन गया है।

UIDAI की सर्विस
आप अपने आधार के बायोमीट्रिक फिंगरप्रिंट और आइरिस को ऑनलाइन लॉक कर सकते हैं। इससे कोई भी व्यक्ति आपकी अनुमति के बिना फिंगरप्रिंट से पैसा नहीं निकाल सकेगा।

ऐसे करें बायोमीट्रिक लॉक
जाएं UIDAI की वेबसाइट।
My Aadhaar सेक्शन में जाएं।
Lock/Unlock Biometrics चुनें।
आधार नंबर डालें, OTP से लॉगिन करें।
Enable Biometric Locking पर क्लिक करें।

लॉक के बाद भी मिलेंगी सर्विस।
बायोमीट्रिक लॉक होने के बाद भी आप OTP से eKYC, LPG सब्सिडी, और सरकारी सेवाएं ले सकते हैं। कोई दिक्कत नहीं होगी।

जरूरत हो तो अस्थायी अनलॉक करें
अगर बैंक या सिम KYC के लिए बायोमीट्रिक की जरूरत हो, तो आप कुछ समय के लिए इसे टेम्पररी अनलॉक कर सकते हैं। स्कैमर्स नकली फिंगरप्रिंट (जैसे सिलिकॉन का) बनाकर पैसे निकालते हैं। लेकिन अगर बायोमीट्रिक लॉक हो, तो यह संभव नहीं।

आधार नंबर लीक? अब डरने की जरूरत नहीं
अगर आपने आधार नंबर कहीं शेयर कर भी दिया हो, तब भी लॉकिंग की वजह से कोई बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कर पाएगा।

बुजुर्ग और गरीब खाताधारकों के लिए जरूरी सलाह
– समय-समय पर बायोमीट्रिक उपयोग की हिस्ट्री चेक करें
– आधार की फोटोकॉपी फाड़कर फेंकें
– आधार नंबर किसी को न बताएं
ये छोटी सावधानियां बड़ा स्कैम रोक सकती हैं।