मौनी रॉय-गौरी खान के रेस्टोरेंट्स में ₹400 की भेल और ₹3800 की मिलेगी ये डिश! जानें बॉलीवुड सितारों के फूड बिजनेस की हकीकत

Badmaash-Torii Resturant: बॉलीवुड सितारों का फूड बिजनेस जितना ग्लैमरस है, उतना ही इनका मेन्यू और दाम चर्चा में है। मौनी रॉय के 'बदमाश' और गौरी खान के 'टोरी' रेस्टोरेंट्स में आम चीजों के दाम जानकर लोग हैरान हैं। आइए एक-एक डिश की कीमतों के साथ जानते हैं दोनों आउटलेट्स की अंदरूनी कहानी।

अपडेटेड Oct 29, 2025 पर 15:13
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बॉलीवुड सितारों का फूड बिजनेस जितना ग्लैमरस है, उतना ही इनका मेन्यू और दाम चर्चा में है। मौनी रॉय के 'बदमाश' और गौरी खान के 'टोरी' रेस्टोरेंट्स में आम चीजों के दाम जानकर लोग हैरान हैं। आइए एक-एक डिश की कीमतों के साथ जानते हैं दोनों आउटलेट्स की अंदरूनी कहानी।
बॉलीवुड सितारों का फूड बिजनेस जितना ग्लैमरस है, उतना ही इनका मेन्यू और दाम चर्चा में है। मौनी रॉय के 'बदमाश' और गौरी खान के 'टोरी' रेस्टोरेंट्स में आम चीजों के दाम जानकर लोग हैरान हैं। आइए एक-एक डिश की कीमतों के साथ जानते हैं दोनों आउटलेट्स की अंदरूनी कहानी।

मौनी रॉय और गौरी खान दोनों मुंबई में अपने रेस्टोरेंट्स खोल चुकी हैं। इनका मेन्यू जितना यूनिक है, उतने ही इनके दाम भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं।

मौनी रॉय के ‘बदमाश’ रेस्टोरेंट में 'फ्यूजन' भारतीय खाने और बॉलीवुड की झलक है। यहां जगह-जगह हरियाली, थीम डेकोर और म्यूजिक हर किसी को अलग फीलिंग देता है।

यहां मशहूर भेल की बात करें तो उसकी कीमत 400 रुपये है। वहीं सिंपल तंदूरी रोटी 100-105 रुपए की मिलती है। छोले-कुलचे या अवोकाडो भेल जैसे यूनिक फ्यूजन डिश भी 395-400 रुपये में दी जाती हैं।

गुलाब जामुन और शाही टुकड़ा 410 रुपए के मिलते हैं। मिक्स स्नैक्स जैसे मसाला पीनट्स, क्रिस्पी कॉर्न, सेव पुरी यहां 295 रुपए में परोसी जाती हैं। यहां तक कि खास 'मौनीलिशियस' नाम की कॉकटेल भी खास पहचान रखती है।

बदमाश में खाने के साथ आपको बॉलीवुड टच मिलता है । थीम लाइट्स, दीवारों पर हरियाली, रंगीन फर्नीचर और लगातार बजते फिल्मी गाने लोगों को लुभाते हैं।

मौनी रॉय कहती हैं कि उन्हें इंडियन फूड और कैफे कल्चर बेहद पसंद है। बाहर देश में भी अच्छा देसी खाना ढूंढना उनकी आदत रही है, अब उन्होंने अपना सपना सच कर दिखाया।

गौरी खान के Torii रेस्टोरेंट में सब कुछ हाई-फाई है। यहां एक प्लेट डम्पलिंग्स 600 रुपये की मिलती है, जबकि कुछ सलाद 1,100 रुपये में। सबसे महंगी डिश 3,800 रुपये में मिलती है।

Torii का माहौल शानदार है मॉडर्न इंटीरियर्स, सिग्नेचर कॉकटेल्स, और बढ़िया सर्विस के लिए जाना जाता है। यहां का हर फूड प्रेजेंटेशन सेलिब्रिटी जैसा लगता है।

इन दरों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। किसी के लिए ये 'ओवरप्राइस्ड' हैं तो किसी को इसका यूनिक अनुभव पसंद भी आ रहा है। रेस्टोरेंट्स का कहना है कि यह प्रीमियम क्वालिटी, लोकेशन और क्रिएटिविटी के लिए चार्ज है।

Story continues below Advertisement