मिधुन मैनुअल थॉमस द्वारा डायरेक्टेड सीरीज हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें जयराम, ममूटी, अनास्वरा राजन, अर्जुन अशोकन, अनूप मेनन, सैजू कुरुप, जोसेफ मैथ्यूज, आर्य सलीम, सेंथिल कृष्णा, जगदीश और दिलेश पोथन सहित कई कलाकार शामिल हैं। ये Disney + Hotstar पर 20 मार्च को रिलीज हो चुकी है।
Emmy पुरस्कार विजेता जोड़ी डेविड बेनिओफ और डीबी वीस (गेम ऑफ थ्रोन्स के लिए फेमस) और Emmy नॉमिनेटेड अलेक्जेंडर वू (द टेरर: इन्फैमी, ट्रू ब्लड) द्वारा निर्मित, यह सीरीज एक sci-fi ड्रामा है।21 मार्च को 3 Body Peoblem नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।
21 मार्च को दीपिका पादुकोण ऋतिक रोशन एक्शन और ड्रामा फिल्म फाइटर Netflix पर रिलीज कर दी गई है। इसमें मिशन है, एक्शन है, ड्रामा है और एक कमाल की हिट जोड़ी पहली बार साथ में दिखाई दे रही है।
21 मार्च को जियो सिनेमा पर Oppenheimer रिलीज कर दी गई है। ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर क्रिस्टोफर नॉलन की ये फिल्म न्यूक्लियर बम पर आधारित है। इस हिस्टोरिकल ड्रामा को लोगों ने काफी सराहा।
Argylle नेटफ्लिक्स पर 22 मार्च को रिलीज हुई। फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है और वीकेंड के लिए एक्शन पैक स्पाई फिल्म से बढ़कर और क्या हो सकता है। रिएलिटी और ऑपरेशन के लिए जारी एक अलग दुनिया के बीच जूझती ये कहानी है।
लूटेरे Disney + Hotstar पर रिलीज हो गई है। विवेक गोम्बर, रजत कपूर, अमृता खानविलकर और चंदन रॉय सान्याल आपको इसमें दिखाई देंगे। कलाकारों की यह कहानी जिंदा रहने के दांव पेंचों को दिखाती है।