सीनियर सिटीजंस के लिए बेस्ट हैं ये FD रेट्स, मिलेगा बेस्ट इनटरेस्ट रेट

60 साल या उससे ज्यादा उम्र के निवेशकों के लिए वित्तीय सुरक्षा जरूरी है। देश के कई बड़े बैंक सीनियर सिटीजंस को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.1% तक की ब्याज दरें दे रहे हैं, जो आम निवेशकों से बेहतर रिटर्न प्रदान करती हैं।

अपडेटेड Nov 23, 2025 पर 15:29
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HDFC बैंक की स्पेशल पेशकश  
HDFC बैंक 18 से 21 महीने की एफडी पर सीनियर सिटीजंस को 7.10% ब्याज दर दे रहा है, जबकि आम ग्राहकों के लिए यह दर 6.6% है। यह दर 25 जून 2025 से लागू है।
HDFC बैंक की स्पेशल पेशकश HDFC बैंक 18 से 21 महीने की एफडी पर सीनियर सिटीजंस को 7.10% ब्याज दर दे रहा है, जबकि आम ग्राहकों के लिए यह दर 6.6% है। यह दर 25 जून 2025 से लागू है।

ICICI बैंक का 2 से 10 साल का FD प्लान
ICICI बैंक भी 2 से 10 साल की अवधि वाली FD पर सीनियर सिटीजंस को 7.10% ब्याज दे रहा है। यह दर सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 0.5% अधिक है।


कोटक महिंद्रा बैंक का 23 महीने का FD ऑफर
कोटक महिंद्रा बैंक 23 महीने की FD पर 7.1% ब्याज दर सीनियर सिटीजन को दे रहा है। ये दर 20 अगस्त 2025 से लागू है।


फेडरल बैंक का 999 दिन का FD प्लान
फेडरल बैंक 999 दिन की FD पर सीनियर सिटीजंस को 7.2% ब्याज दे रहा है, जो इस सूची में सबसे अधिक रेट्स में से एक है।

भारतीय स्टेट बैंक का 2 से 3 साल का FD प्लान
SBI 2 से 3 साल की FD पर सीनियर सिटीजंस को 6.95% ब्याज दर दे रहा है, जो आम ग्राहकों के लिए 6.45% है।

यूनियन बैंक का 3 साल का FD प्लान
यूनियन बैंक सीनियर सिटीजंस को 3 साल की FD पर 6.6% ब्याज दे रहा है, जो आम ग्राहकों की तुलना में बेहतर है।

पंजाब नेशनल बैंक की FD दर
पंजाब नेशनल बैंक 390 दिन की FD पर सीनियर सिटीजंस को 7.10% ब्याज की पेशकश करता है। यह दर 1 सितंबर 2025 से लागू है।

कैनरा बैंक का 444 दिन का FD प्लान
कैनरा बैंक सीनियर सिटीजंस को 7% ब्याज दर दे रहा है, जबकि आम ग्राहकों के लिए यह दर 6.5% है।