FD Interest Rate: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश की सोच रहे हैं, तो पब्लिक सेक्टर बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूरी है। अलग-अलग बैंकों में 1 साल से लेकर 5 साल तक की एफडी पर ब्याज दरों में बड़ा फर्क देखने को मिल रहा है। यहां हम टॉप 10 सरकारी बैंकों की FD दरों की डिटेल बता रहे हैं, जिससे आप बेहतर निर्णय ले सकें।
Central Bank of India
यह बैंक एफडी पर सबसे अधिक 7% तक ब्याज दे रहा है, जो पब्लिक सेक्टर बैंकों में सबसे ज्यादा है। 1 साल से लेकर 5 साल तक की सभी अवधि में यह बैंक 6.5% या उससे ऊपर की दर दे रहा है।
Indian Bank
इंडियन बैंक की 1 साल की FD दर सबसे कम 6.10% है, लेकिन इसकी अधिकतम दर 6.90% है। लंबे समय की FD के लिए यह थोड़ी कम रिटर्न देने वाला विकल्प साबित हो सकता है।
Indian Overseas Bank
यह बैंक 1 साल की FD पर 6.60% और अधिकतम 6.75% ब्याज दे रहा है। 5 साल की अवधि पर इसकी दर 6.30% है, जो कई अन्य बैंकों से बेहतर है।
Canara Bank
कैनरा बैंक की सभी अवधि की FD पर ब्याज दर 6.50% है। यह स्थिर रिटर्न देने वालों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प हो सकता है।
Punjab National Bank (PNB)
PNB 1 साल की FD पर 6.40% और अधिकतम 6.70% तक ब्याज दे रहा है। 5 साल तक की FD के लिए भी इसकी दर 6.50% तक जाती है।
Bank of India
बैंक ऑफ इंडिया 1 साल की FD पर 6.50% और अधिकतम 6.70% ब्याज देता है। 5 साल की FD के लिए ब्याज दर 6.00% है।
Bank of Baroda
बैंक ऑफ बड़ौदा की अधिकतम ब्याज दर 6.60% है, जबकि 5 साल की FD पर 6.40% रिटर्न मिलता है। यह एक संतुलित रिटर्न वाला विकल्प हो सकता है।
UCO Bank
यूको बैंक 1 साल पर 6.25% और अधिकतम 6.70% ब्याज दे रहा है। हालांकि, 5 साल की FD पर यह केवल 6.10% ब्याज देता है।
State Bank of India (SBI)
एसबीआई की 1 साल की FD पर दर 6.25% और अधिकतम 6.60% है। 5 साल के लिए इसकी दर 6.05% है, जो कुछ अन्य बैंकों से कम है।
Story continues below Advertisement
Union Bank of India
यूनियन बैंक सभी अवधि में संतुलित रिटर्न दे रहा है। इसकी 1 साल और 3 साल की FD पर ब्याज दर 6.60% है, जबकि 5 साल की FD पर यह 6.25% है। (सोर्स: पैसाबाजार.कॉम)