न 8 देशों की करेंसी आपके घूमने को कर देगी सस्ता।
विदेश घूमना है? तो बजट की चिंता छोड़िए!
अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन बजट को लेकर परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए है। ऐसे कई देश हैं जहां भारतीय रुपया बहुत ताकतवर है। यहां घूमना सस्ता भी पड़ेगा। साथ ही बेस्ट अनुभव भी मिलेगा।
वियतनाम – सस्ता और सुंदर
1 भारतीय रुपया = 299.53 वियतनामी डोंग
वियतनाम अपने इतिहास, खूबसूरत शहरों और खाने के लिए जाना जाता है। बजट ट्रैवलर्स के लिए ये एक बेस्ट डेस्टिनेशन है।
लाओस – शांति और पहाड़
1 भारतीय रुपया = 261.52 लाओटियन किप
लाओस में पहाड़ी नजारे, बौद्ध मंदिर और शांत माहौल मिलता है। भारतीय करेंसी यहां इतनी मजबूत है कि खर्च काफी कम होता है।
श्रीलंका – शानदार अनुभव
1 भारतीय रुपया = 3.49 श्रीलंकाई रुपया
श्रीलंका का रिश्ता भारत से खास है। समुद्र तट, चाय बागान और प्राचीन किले यहां के अट्रैक्शन हैं।
दक्षिण कोरिया – टेक्नोलॉजी और कल्चर का संगम
1 भारतीय रुपया = 16 कोरियाई वोन
K-pop, K-ड्रामा और आधुनिक शहर, साउथ कोरिया आपको हर तरह के अनुभव देगा। और खर्च भी आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा।
हंगरी – यूरोप का सस्ता रोमांच
1 भारतीय रुपया = 4.49 हंगेरियन फोरिंट
बुडापेस्ट की नाइटलाइफ, थर्मल बाथ और यूरोपियन संस्कृति के साथ हंगरी बजट ट्रैवल के लिए शानदार ऑप्शन है।
कंबोडिया – इतिहास से भरा देश
1 भारतीय रुपया = 48.37 कम्बोडियन रील
अंगकोर वाट मंदिर और कम खर्च में रहने-खाने की सर्विस कंबोडिया को हर घुमक्कड़ का सपना बनाते हैं।
इंडोनेशिया – बाली है खास आकर्षण
1 भारतीय रुपया = 185.44 इंडोनेशियाई रुपिया
बाली, जंगल सफारी और बीच, इंडोनेशिया में आपको सब कुछ मिलेगा। भारतीय रुपया यहां अच्छी वैल्यू देता है।
ईरान – संस्कृति और इतिहास का खजाना
1 भारतीय रुपया = 498.83 ईरानी रियाल
पर्शियन आर्किटेक्चर, बाजार और ऐतिहासिक स्थल , ईरान उन लोगों के लिए है जो कुछ अलग और सस्ता देखना चाहते हैं।
Story continues below Advertisement
अब विदेश घूमना महंगा नहीं!
इन 8 देशों में भारतीय रुपया ताकतवर है, मतलब कम खर्च में ज्यादा मजा। अगर आप अगली ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन डेस्टिनेशन्स को जरूर अपनी लिस्ट में जोड़िए।