Monsoon Session of Parliament: लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित, राज्य सभा में विरोध जारी

पेगासस जासूसी कांड, किसान कानून समेत कई मुद्दों को लेकर मानसून सत्र हंगामेदार रहा

अपडेटेड Aug 11, 2021 पर 2:28 PM

लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। संसद के मानसून सत्र के निर्धारित समय से 2 पहले यानी आज 11 अगस्त को स्थगित हो गई है। मानसून सत्र 13 अगस्त को खत्म होना था।

हालांकि विपक्ष ने 11 अगस्त को राज्य सभा में विरोध प्रदर्शन जारी रखा है और सभापति एम वेंकैया नायडू द्वारा कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने अपने समापन भाषण में कहा कि हंगामे के चलते सही तरह से सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी फिर भी 20 अहम बिलों की मंजूरी दी गई है। आखिरी दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोकसभा में मौजूद रहे।

 


संसद का मानसून सत्र हंगामेदार रहा। पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानून, महंगाई और अन्‍य मुद्दों पर विपक्ष की ओर से लगातर विरोध जारी रहा। जिसके चलते संसद में हंगामा होता रहा और कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पाई। लोकसभा का मानसून सत्र 19 जुलाई को शुरू हुआ था। इस दौरान लोक सभा में संविधान संशोधन बिल, टैक्‍सेशन संसोधन बिल समेत 20 महत्‍वपूर्ण बिल पास हुए। बता दें कि केंद्र सरकार ने इस मानसून सत्र में 23 बिल लिस्ट किए थे, जिसमें 17 नए बिल थे।

राज्य सभा में लगातार हंगामे से भावुक हुए वेंकैया नायडू, कहा- आसन पर फाइल फेंकना शर्मनाक

ओम बिरला ने कहा कि 19 जुलाई से शुरू हुए इस सत्र में कुल 17 बैठकें हुईं। संविधान (127 वां संशोधन) विधेयक, टैक्‍सेशन लॉ (संशोधन) विधेयक, बैंकरप्‍सी एंड इनसॉल्‍सेंवी (संशोधन) विधेयक सहित सदन में कुल 20 महत्वपूर्ण बिल पास हुए।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।