हीरो मोटो कॉर्प ने तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 23 फीसदी का जोरदार उछाल आया है और आय भी रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंच गई हैं। कंपनी ने 100 रुपये अंतरिम डेविडेंड का ऐलान भी किया है। इसके साथ ही इस तिमाही में 10 करोड़ यूनिटों के उत्पादन का आंकड़ा पार करने उपलक्ष्य में कंपनी ने 5 रुपये प्रति शेयर (कुल 100 करोड़ रुपये) के स्पेशल डेविडेंड का भी ऐलाल किया है। कंपनी के इस शानदार प्रदर्शन में फेस्टिव सीजन में हुई जोरादर बिक्री और कोरोना महामारी के चलते आम लोगों का पर्सनल मोबिलिटी पर बढ़ते फोकस का खास योगदान रहा है।

Q3 में कंपनी का मुनाफा 23.2 फीसदी की बढ़त के साथ 1,084.5 करोड़ रुपए रहा है। वहीं पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंपनी को  880.4 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

Q3 में कंपनी की आय 39.7 फीसदी की बढ़त के साथ 9,775.8 करोड़ रुपए रही है। वहीं पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 6.996.7 करोड़ रुपए रही थी।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा  1,038.9 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,413.6 करोड़ रुपए और एबिटडा मार्जिन  14.8 फीसदी से घटकर 14.5 फीसदी रहा है।


HERO MOTO Q3,HERO MOTO earning, hero moto news, hero moto divedend, hero moto q3 result,हीरो मोटो Q3, हीरो मोटो आय, हीरो मोटो समाचार, हीरो मोटो डिविडेंड, हीरो मोटो तीसरी तिमाही परिणाम 


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।