ITC Q1 Result: सिगरेट, FMCG से लेकर होटल बिजनेस से जुड़ी कंपनी ITC का प्रॉफिट जून तिमाही में बढ़कर 3,013.5 करोड़ रुपए हो गई है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 2,342.76 करोड़ रुपए था।

फिस्कल ईयर 2022 की पहली तिमाही में कंपनी की कामकाज से होने वाली आमदनी 36.4 फीसदी बढ़कर 12,959.15 करोड़ रुपए रही। एक्साइज ड्यूटी हटाकर देखें तो कंपनी की आमदनी साल-दर-साल आधार पर 37.1 फीसदी बढ़कर 12,217.13 करोड़ रुपए रही। कंपनी को सबसे ज्यादा आमदनी सिगरेट, FMCG और पेपर सेगमेंट से आया है।
ITC ने कहा कि सिगरेट बिजनेस की ग्रोथ साल-दर-साल आधार पर 32.9 फीसदी बढ़कर 5,122.19 करोड़ रुपए रही। इसके साथ ही कंपनी का EBIT 36.7 फीसदी बढ़कर 3,220.94 करोड़ रुपए रही।
कैलेंडर 2021 में ITC के शेयर 1.6 फीसदी बढ़ गए हैं। जबकि पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 6.5 फीसदी बढ़कर 212.4 करोड़ रुपए हो गए हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।