Kotak Mahindra Bank Q2:मुनाफा 7 % घटकर 2,032 करोड़ रुपए रहा, असेट क्वालिटी में सुधार

तिमाही दर तिमाही आधार पर कोटक बैंक का ग्रॉस NPA 3.6 फीसदी से घटकर 3.2 फीसदी पर रहा है।

अपडेटेड Oct 27, 2021 पर 8:36 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Kotak Mah Bk Q2:कोटक महिंद्रा बैंक ने 30 सितंबर 2021 के खत्म हुई तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 7 फीसदी घटकर 2,032 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि बैंक के मुनाफे के 1,792.2 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। दूसरी तिमाही में बैंक की स्टैंडएलोन ब्याज आय (Standalone NII)3898 करोड़ रुपए से बढ़कर 4121 करोड़ रुपए पर रही है। इसके 4008 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था।

    CANARA BANK Q2:दूसरी तिमाही में हुआ 1332.6 करोड़ का मुनाफा, असेट क्वालिटी भी सुधरी

    तिमाही दर तिमाही आधार पर कोटक बैंक का ग्रॉस NPA 3.6 फीसदी से घटकर 3.2 फीसदी पर रहा है। वहीं नेट NPA 1.3 फीसदी से घटकर 1.1 फीसदी पर रही है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग पिछली तिमाही के 703.5 करोड़ रुपए से घटकर 424 करोड़ रुपए पर आ गई है।

    Axis Bank Q2 Preview- Lower Provisions के चलते मुनाफे में आ सकती है जोरदार बढ़त, नये NPAs पर रहेगी नजर

    दूसरी तिमाही में तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक की  लोन ग्रोथ 8 फीसदी पर रही है। वहीं, सालाना आधार पर ये 15 फीसदी पर रही है। वहीं, इस अवधि में बैंक की नेट इंटरेस्ट मार्जिन (Net Interest Margin) 4.45% पर रही है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।