Vodafone Idea Result: कर्ज के बोझ में दबी वोडाफोन आइडिया ने बुधवार को मार्च 2021 में खत्म चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। मार्च 2021 तिमाही में वोडाफोन आइडिया को 7022.8 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 11643.5 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था।
