सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करता है जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो आइए जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-
GOLDMAN SACHS की RIL पर राय
GOLDMAN SACHS ने RIL पर खरीदरी की रेटिंग दी है और लक्ष्य को 2390 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसमें Growth, Value का बेहतरीन कॉमबिनेशन है। इसके साथ ही मौजूदा स्तर एंट्री के लिए आकर्षक है। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी के नतीजे आकर्षक रहे हैं जबकि बाज़ार की तेजी में शेयर ने अडंरपर्फार्म किया है।
CLSA ने PVR पर खरीदारी की रेटिंग दी है और लक्ष्य को 1805 रुपये तय किया है।
Goldman ने PVR पर खरीदारी की रेटिंग दी है और लक्ष्य को 1800 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि रिजनल मूवी रिलीज से बेहतर फूटफॉल के संकेत मिले हैं। मौजूदा स्तरों पर भी शेयर में निवेश की गुजाइश बनी हुई है। इस समय 88 Cinemas में रेंट में छूट मिली है। ये कंपनी सेक्टर की ग्रोथ को लीड करेगी।
CLSA ने OIL & GAS पर राय देते हुए कहा है कि सेक्टर के बेहतर तिमाही नतीजों का अनुमान है। RIL के मुनाफे में तिमाही आधार पर 10 बढ़त का अनुमान है। पेटकैम, रिफाइनिंग आय से बेहतर ग्रोथ संभव है। तिमाही आधार पर Jio EBITDA में 7.2 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। तिमाही आधार पर रिटेल EBITDA में 31 प्रतिशत की ग्रोथ संभव है। वहीं रिफाइनिंग मार्जिन, मार्केटिंग मार्जिन से OMCs के नतीजे सुधरेगें।