साल 2021 के पहले हफ्ते में 2 फीसदी के उछाल के साथ शेयर बाजार नए हाई पर बंद हुआ। इस हफ्ते लगातार दूसरे हफ्ते बढ़त देखने को मिली। शुक्रवार को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 913.53 अंक की बढ़ोतरी दिखी और यह 48,782.51 स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने 328.75 अंक की छलांग लगाकर 14,347.25 पर बंद हुआ।

इन स्टॉक्स ने पिछले हफ्ते मचाया धमाल

IDFC First Bank:  तिमाही आधार पर बैंक के रिटेल डिपॉजिट में 18 फीसदी और सालाना आधार पर 100 फीसदी की उछाल के खबरों के बीच पिछले हफ्ते  इस स्टॉक में 18 फीसदी की बढ़त दिखी। फिस्कल ईयर 2020-21 की तीसरी तिमाही में बैंक के कस्टमर डिपॉजिट में 41 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।
 
Shriram Transport Finance: पिछले हफ्ते कंपनी के शेयर में 21 फीसदी का उछाल देखने को मिला। कंपनी ने कुल 50 करोड़ डॉलर के सीनियर सिक्योर नोट (स्पेशल बॉन्ड) जारी करने की मंजूरी हासिल कर ली है। इन बॉन्डों की ड्यू 2024 की है और इनका कूपन रेट 4.4 फीसदी है। ये नोट 13 मार्च 2024 को मेच्योर होंगे। Singapore Exchange Securities Trading पर इनकी लिस्टिंग होगी और इनकी इश्यू डेट 13 जननरी 2021 होगा। इस खबर के चलते ही शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है।

Polycab India: इस शेयर में पिछले हफ्ते 20 फीसदी की उछाल देखने को मिली। कंपनी ने स्टार्ट एक्सचेंजों को सूचित किया है कि उसने अपने कर्मचारियों को ESOP के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू के 21,050 इक्विटी शेयर जारी करने का निर्णय लिया है। इस खबर का असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिला।  

Alkyl Amines: पिछले हफ्ते Alkyl Amines कंपनी के शेयर में 24 फीसदी का उछाल आया। कंपनी ने सूचित किया है कि 2 फरवरी 20201 को उसकी होने वाली बोर्ड मीटिंग में कंपनी के शेयरों के विभाजन और नए प्रोजेक्ट को लगाने पर विचार किया जाएगा। कंपनी अन्य प्रोजेक्ट के साथ ही amines प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है। 2 फरवरी को होने वाली बोर्ड मीटिंग में अंतरिम डिविडेंट देने का भी ऐलान हो सकता है। इस खबर का असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिला।

RBL बैंक: पिछले हफ्ते के दौरान इस शेयर मे 14 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस शेयर की खरीद की सिफारिश करते हुए 330 रुपये का लक्ष्य दिया है। CLSA का मानना है कि आगे RBL बैंक में अच्छी संभावना है।

Ashok Leyland: अच्छी खबरों के दम पर पिछले हफ्ते अशोक लेलैंड में भी 13 फीसदी का उछाल देखने को मिला। ब्रोकरेज फर्म भी इस शेयर पर बुलिस हैं। ब्रोकेरेज फर्म नोमुरा (Nomura) ने इस शेयर में बॉय कॉल (Buy Call) देते हुए इसका लक्ष्य बढ़ाकर 134 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। आगे इकोनॉमी में सुधार के साथ मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल की मांग में मजबूती की उम्मीद है। जिसका फायदा कंपनी को मिलेगा।

वेदांता: पिछले हफ्ते इस शेयर में 13 फीसदी का उछाल देखने को मिला। इस माइनिंग दिग्गज के प्रमोटरों ने 37.2 करोड़ शेयरों का ओपन ऑफर रखा है। CNBC TV 18 की रिर्पोट के मतुाबिक यह ओपन ऑफर 160 रुपये प्रति शेयर के भाव पर रखा गया है। जो इस शेयर के मौजूदा भाव से 12 फीसदी कम है।

इसी तरह पिछले हफ्ते Dixon Tech में पॉजिटिव खबरों के बीच 12 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। ऐसे ही Suzlon Energy में 14 फीसदी और Info Edge में 13 फीसदी का उछाल देखने को मिला।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।