Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में पिछले 2 दिनों से जारी तेजी शुक्रवार 30 अप्रैल को थम गई। सेंसेक्स 46 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लगभग सपाट रहा। हालांकि असल गिरावट मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.72 फीसदी टूट गया। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1.74 फीसदी लुढ़क गया। इसके चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की संपत्ति आज 3 लाख करोड़ रुपये घट गई
अपडेटेड Apr 30, 2025 पर 07:34 PM