अगर आपने सोना बेचा है और उसमें आपको मुनाफा हुआ है तो आपको उस पर टैक्स देना ही होगा। अगर मुनाफा अधिक है तो एडवांस टैक्स पेमेंट करना बेहतर होगा। एडवांस टैक्स तब दिया जाता है जब आपकी टैक्स लायबिलिटी (देयता) एक फिस्कल ईयर में 10,000 रुपये या इससे अधिक हो। सीनियर सिटीजन्स जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है और बिजनेस नहीं करते उन्हें एडवांस टैक्स देने की जरूरत नहीं है।
सोने की बिक्री पर एडवांस टैक्स का पेमेंट कैसे करें
जब आप सोना बेचते हैं तो इसका एडवांस टैक्स पमेंट करना महत्वपूर्ण होता है। आप नेट बैंकिंग के जरिए आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको https://onlineservices.tin.egov-nsdl.com/etaxnew/tdsnontds.jsp पर विजिट करना होगा। इसके लिए आपको लॉग इन आईडी की जरूत पड़ेगी।
स्टेप -1
सबसे पहले आपको चालान 280 सेलेक्ट करना है। यह चालान एडवांस टैक्स का पेमेंट करने के लिए है। इसमें आप सेल्फ असेसमेंट टैैक्स (Self-Assessment tax), Tax on Regular Assessment, सरटैक्स (Surtax), कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटेड प्रॉफिट पर टैक्स जैसे टैक्स देने के लिए इस चालान का उपयोग किया जाता है। अन्य चालान जैसे 281, 282, 283 को आप इग्नोर कर सकते हैं। क्योंकि इसका उपयोग दूसरी तरह की देनदारियों के लिए किया जाता है।
स्टेप -2
दूसरे स्टेप में 0021 को सेलेक्ट करके शुरुआत करते हैं। फिर इसके बाद income tax other than companies पर जाना है फिर 100 सेलेक्ट करना है। जो कि एडवांस टैक्स पेमेंट के लिए है।
स्टेप 3
अब आपको पमेंट करने का मोड सेलेक्ट करना है। दो तरीके से पेमेंट किया जा सकता है। जिसमें नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड मौजूद है।
स्टेप 4
अब आप जिस असेसमेंट ईयर Assessment Year (AY) का पेमेंट कर रहे हैं उस ड्य़ूरेशन का चयन करें। जैसे अप्रैल 2020-31 मार्च 2021।
स्टेप 5
अब आपको अपना पूरा एड्रेस भरना है।
स्टेप 6
कैप्चा भरने के बाद प्रोसीड (Proceed) पर क्लिक करना है।
स्टेप 7
डेटा कन्फर्म होने के बाद टैक्स पेयर्स के सामने साइट का नेट बैकिंक का पेज खुल जाएगा।
स्टेप 8
अब यूजर को नेट बैकिंग के लिए अपना आईडी और पासवर्ड डालना होगा। पेमेंट जितना करना है, उसकी डिटेल भरनी है।
स्टेप 9
पेमेंट सक्सेफुल होने के बाद स्क्रीन पर एक चालान counterfoil दिखाई देगा। जिसमें CIN, पेमेंट डिटेल और उस बैंक का नाम जिसके जरिए पेमेंट किया है, ये सब दिखाई देगा। इसके बाद आप इसे सेव करके रख लें। यह counter foil एडवांस टैक्स पेमेंट करने के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगी। जब आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करेंगे तब आपको जरूरत पड़ेगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
