बहराइच के DFO अजीत प्रताप सिंह ने कहा, "महसी तहसील के दो दर्जन गांवों में मार्च महीने से घूम रहे आधा दर्जन भेड़ियों के हमलों से ग्रामीण खौफजदा हैं। बीते 40 दिनों में करीब तीन दर्जन बार इन भेड़ियों ने ग्रामीणों पर हमला कर पांच बच्चों को मार डाला है, जबकि 30 से ज्यादा ग्रामीण और बच्चे भेड़ियों और दूसरे जानवरों के हमलों से घायल हुए हैं