मिचौंग तूफान के चलते आंध्र प्रदेश के 8 जिलों में अलर्ट पर रखा गया है। तूफान के टकराने से पहले तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भारी बारिश हुई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। NDRF की 24 टीमों को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में तैनात की गई हैं। इसके साथ ही 10 और टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। चक्रवाती तूफान मिचौंग ने अब तक तमिलनाडु के चेन्नई में भयंकर तबाही मचाई है। एयरपोर्ट से लेकर सड़कें सभी जगहें पानी से लबालब भर गई हैं। कई फ्लाइट्स और ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। देखिए ग्राउंड जीरो के हालात