आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने जीडीपी पर बात करते हुए कहा कि भारत की वित्त वर्ष 2023 में रियल जीडीपी 7.2 फीसदी देखने को मिली जो पहले के 7 फीसदी के अनुमान से अधिक मजबूत है. यह अपने पूर्व-महामारी के लेवल को 10.1 फीसदी से पार कर गया है. सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए, वर्ष 2023-24 के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ 6.5 फीसदी देखने को मिल सकती है.