भारत

गोल्डी, गैंगस्टर, गन...और सलमान खान

गोल्डी बराड़... ये नाम सुनते ही आपके दिमाग में जो एक शब्द आएगा वो है- गैंगस्टर, यानि किसी आपराधिक गैंग या गिरोह का कोई सदस्य। गोल्डी बराड़ मंगलवार को दिनभर चर्चाओं में रहा। क्योंकि खबर है कि अमेरिका के एक होटल में इस कुख्यात गैंगस्टर की विरोधी गुट वाले दूसरे गैंग ने गोलीमार कर हत्या कर दी।