Padma Awards 2024: मंगलवार, 23 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा करने वाली मोदी सरकार ने 25 जनवरी को उनके खास सहयोगी रहे वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर को पद्म श्री सम्मान देने की घोषणा की। पिछले पांच दशक से पटना में ही रहकर धारदार पत्रकारिता कर रहे सुरेंद्र किशोर अपनी सादगी, ईमानदारी और शुचिता के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें सत्ता का मोह कभी नहीं रहा। इन्हीं वजहों से वह जन नायक कर्पूरी ठाकुर ही नहीं, लोक नायक जयप्रकाश नारायण के भी लाड़ले रहे