हरियाणा BJP अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र के लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सैनी ने मंगलवार शाम राजभवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को हुए एक नाटकीय घटनाक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया