Ram Mandir : कैसे होंगे रामलला के दर्शन?कहां से मिलेगा प्रसाद?
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट इतनी बड़ी संख्या में भीड़ को व्यवस्थिति करने की पूरी तैयारी कर रहा है। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद मिल सके ऐसी भी व्यवस्था की जा रही है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने कहा कि देशभर के मठ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूजन और अर्चन होगी। प्रसाद वितरण होगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आनंदोत्सव पूरे देश में देखने को मिलेगा