भुजिया नमकीन बनाने वाली दिग्गज कंपनी बीकाजी फूड्स के शेयर आज सुस्त मार्केट में भी रॉकेट बन गए। एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 दिन भर रेड और ग्रीन जोन में झूलते रहे और दिन के आखिरी में रेड जोन में बंद हुए तो दूसरी तरफ बीकाजी फूड्स के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए।