CERT-In के मुताबिक, एंड्रॉइड 11, 12, 13 और 14 वर्जन के सैमसंग फोन यूजर्स को फोन मैन्युफैक्चरर की एडवायजरी में उल्लिखित उचित सिक्योरिटी अपडेट को अप्लाई करना चाहिए। एडवायजरी के मुताबिक, प्रभावित सॉफ्टवेयर में Samsung मोबाइल एंड्रॉइड वर्जंस 11, 12, 13 और 14 शामिल हैं। इससे पहले CERT-In ने डेस्कटॉप के लिए Google Chrome, Microsoft Edge (क्रोमियम-बेस्ड) जैसे ब्राउजरों में कई कमजोरियों को लेकर आगाह किया था